RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

अपने खरीद का पक्का बिल लें, यह आपका अधिकार है। इससे कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 दिसंबर।आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में संबंधित अधिकारियों और उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यमियों के लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने और निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उद्यमियों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में टंकी निर्माण कार्य को तेज़ी से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को शीघ्र गति प्रदान की जाए।
बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर जिलाधिकारी ने तत्परता से विचार करने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाना चाहिए ताकि नए निवेशकों को आकर्षित किया जा सके और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके।
जिलाधिकारी ने डीसी जीएसटी को निर्देशित किया कि समस्त दुकानों पर स्टीकर लगवाए जाएं ग्राहक सामान लेने के बाद बिल अवश्य प्राप्त करें जिससे कि सामान को क्रय विक्रय करने में एक पारदर्शिता आएगी और ग्राहक के अंदर किसी तरीके का संकोच भी नहीं होगाअपने खरीद का पक्का बिल लें, यह आपका अधिकार है। इससे कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह जीएमडीआईसी अर्चना तिवारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव 2023!संभागीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की चर्चा,अंतिम मतदाता सूची 4 अक्टूबर को होगी जारी।

rktvnews

हाइड्रोसालपिनक्स के कारण होने वाली निःसंतानता का आयुर्वेदिक उपचार : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने लुमामी में नगालैंड विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में किया गया मुख्यमंत्री द्वारा 4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण सहित राशि अंतरण का सीधा प्रसारण।

rktvnews

Leave a Comment