RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: इंसाफ मंच की राज्य कमिटी की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/पटना(बिहार ) 20 जुलाई।आज इंसाफ मंच की राज्य कमिटी की बैठक पटना में राज्य सचिव कयिमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दर्जनों जिलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। संगठन ने तय किया है कि पूरे राज्य में जन संवाद अभियान शुरू किया जाएगा और 200 प्रखंडों में इंसाफ मंच का कन्वेंशन किया जाएगा।पुरे प्रदेश मे इंसाफ मंच का सक्रिय सदस्य भर्ती किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पालित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि फिलिस्तीन_गाजा जनसंहार के खिलाफ लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करने की जरूरत है।एक देश के वजूद को खत्म किया जा रहा है और जनसंहारों का काला इतिहास बनाया जा रहा है।भारत सरकार फिलिस्तीन राष्ट्र के पक्ष में रहा है और इजरायल के घुसपैठ और दखलंदाजी का विरोध करता रहा है। बैठक में अध्यक्षीय भाषण देते हुए इंसाफ मंच के अध्यक्ष व विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि आज दलितों_अकलियतों के साझा संघर्ष की जरूरत है।
बैठक को अन्य लोगों के साथ,गालिब साहेब,डॉक्टर अलीम,अख्तरुल इमाम,नौशाद खान,मुमताज अंसारी, आमिर तुफैल,महफूज आलम, कैसर नेहाल,रविशंकर राम ने संबोधित किए।

Related posts

जयपुर में श्री गोविंददेव जी मंदिर से निकली शोभायात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति कल विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 पर एक होम्योपैथिक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

पटना: डीजीपी की अध्यक्षता में राजगीर में प्रस्तावित हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन को लेकर की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

पंजाब नैशनल बैंक,आरा ने ऋण वसूली हेतु उधारकर्ताओं पर कसा शिंकजा।

rktvnews

शानदार ऑफर्स के साथ शगुन कलेक्शन इस धनतेरस को बनाएगा खास।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में आगामी मानसून में सघन पौधारोपण का एक्शन प्लान तैयार करें:अति. मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज

rktvnews

Leave a Comment