RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आरा सांसद ने लोकसभा में जगदीशपुर के किले को राष्ट्रीय धरोहर, कुंवर सिंह की हवेली को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा उठाया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 अगस्त।लोकसभा के मानसून सत्र में सांसद सुदामा प्रसाद ने जगदीशपुर किला को राष्ट्रीय धरोहर, बाबु कुंवर सिंह की हवेली को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया।
उन्होंने कहा कि बिहार के भोजपुर ज़िले के जगदीशपुर से जुड़े एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक विषय की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूँ। यह क्षेत्र 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत को परास्त करने में अद्वितीय वीरता और नेतृत्व का परिचय दिया। आज भी उनका योगदान पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया जाता है।

सांसद की सदन के मध्य से मांग

1. बाबू कुंवर सिंह की हवेली, जो एक प्रमुख पर्यटक स्थल बन सकती थी, लंबे समय से जर्जर अवस्था में है और संरक्षण के अभाव में नष्ट होने की कगार पर है।

2. जगदीशपुर किले को अब तक राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा नहीं दिया गया है, जबकि इसका ऐतिहासिक महत्व अत्यंत उच्च स्तर का है।

3. उनकी हवेली और जगदीशपुर से आरा तक की ऐतिहासिक भूमिगत सुरंग के जीर्णोद्धार के लिए अब तक कोई ठोस कार्ययोजना लागू नहीं की गई है।
4. जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह के याद में सैनिक स्कूल और खोला जाए।

5. नयका टोला पर वीर कुंवर सिंह नाम से प्रवेश द्वार व उनकी प्रतिमा का निर्माण कराई जाए।
जगदीशपुर को केंद्रीय पर्यटक स्थल बनाने से वहां के स्थानीय लोगों को विकसित होने के साथ-साथ व्यवसाय में बढ़ोत्तरी व सांस्कृतिक धरोहर और कलाओं से संसार परिचित होगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि इन धरोहरों को संरक्षित करने हेतु तत्काल पहल की जाए और जिससे बिहार के इस गौरवपूर्ण इतिहास को सम्मान मिले।
उक्त जानकारी सांसद के निजि सचिव चन्दन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

योग महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का 100 दिन का काउंटडाउन शुरू।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में उत्साह और उमंग से मनाई गई होली, राज्यपाल ने गुलाल लगा आगंतुकों का किया अभिनंदन।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:जयंती पर निकली प्रभात फेरी, अतिथियों द्वारा हुआ माल्यार्पण और पौधारोपण।

rktvnews

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की

rktvnews

गढ़वा:मिशन आदि कर्मयोगी के अंतर्गत अब गढ़वा जिले के 113 ग्रामों के स्थान पर 237 ग्रामों का बनेगा ग्राम विकास विजन 2030

rktvnews

Leave a Comment