RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदौर:बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के होंगे लायसेंस निरस्त।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)16 अप्रैल।इंदौर में बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के लायसेंस निरस्त किये जायेगें। साथ ही छतों/ पेन्ट हाऊस में संचालित रेस्टोरेंट/बार आदि में भी अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराये जायेंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में टीएल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि वे ऐसे वाहन चालकों की सूची तैयार करें जिनके द्वारा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये ड्रायविंग लाइसेंस निरस्त किये जाये। निरस्ती के बाद लायसेंस परिवहन कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा लिया जाये।
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि छतों/पेंट हाऊस में संचालित रेस्टोरेंट/बार आदि में भी अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराये जायें। इसके लिए अधिकारी निरीक्षण कर सभी इंतजाम सुनिश्चित कराये। पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान ऐसे संस्थान जिन्होंने अभी तक अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं किये है, उनके संस्थान को सील करने की कार्यवाही की जाये। बैठक में उन्होंने पूर्व में सर्वेक्षित शहरी तालाबों और शासकीय मंदिरों की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही की जाये।

Related posts

नारनौल:हीट वेव को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

2अप्रैल को बिहार आयेंगे अमित शाह।रोहतास के चंदन पहाड़ी की लघु शिलालेख का करेंगे अवलोकन।।

rktvnews

राज्य परियोजना निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: इंदौर जिले के विधायकों की चुप्पी पर जीतू पटवारी का सवाल ,क्या इंदौर में सचमुच रामराज्य है?

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति द्वारा 14 अक्टूबर को रामलीला मैदान में पूजन और झण्डोत्तोलन से कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जीवन और भविष्‍यदृष्टि को समर्पित भव्य संगीतमय मल्टीमीडिया प्रस्तुति “नमोत्सव” के आयोजन ने अहमदाबाद को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

rktvnews

Leave a Comment