RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2024 (Back to School Campign) कार्यशाला का हुआ आयोजन।

कोई भी बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित: मंत्री भोक्ता

RKTV NEWS/चतरा ( झारखण्ड) 20 जुलाई।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा डीएमएफटी हॉल चतरा में जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2024 (Back to School Campign) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री उद्योग विभाग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार सत्यानंद भोक्ता की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित करना, विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना, शत प्रतिशत नामांकन बच्चों का अगली कक्षा में नामांकन करना एवं सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी में दर्ज करना एवं नियमित अनुश्रवण करने पर विशेष रूप से बल दिया गया। पीपीटी के माध्यम से संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
मंत्री ने शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव के लिए निर्देश दिया। उन्होने अपने संबोधन में कहा पूर्व की भांती वर्तमान में विद्यालय भवन निर्माण करने का कार्य किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी को शिक्षित करने के लिए विभिन्न तरह के योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। अभी वर्तमान में लगभग विद्यालयों में विद्युत, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था है। पहले चतरा वासियों को बिमार होने के बाद इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिलेवासी जिले में ही अपना इलाज कराएं इसके लिए सदर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में भवन एवं उपकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। आप सभी लोग प्रयास करें कि गरीब, असहाय व लाचार लोगों के बच्चों को भी उनका अधिकार शिक्षा मिले।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा हर साल प्रशासन के द्वारा सरकार के प्रक्रियानुसार बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य करते है। इस कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय तक लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम प्लान किए गए है। आप सभी कार्यशाला के बाद यह सुनिश्चित करलें कि शत प्रतिशत नामांकन के साथ प्रत्यके दिन बच्चे विद्यालय आयेंगे, अगर शिक्षक मेहनत करते है तो बच्चे के भविष्य के साथ-साथ पिढ़ियाँ बदलती है। विद्यालय में संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए रूआर 2024 को सफल बनाने हेतु निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा द्वारा रूआर 2024 के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के पश्चात माननीय मंत्री, उपायुक्त चतरा द्वारा रूआर 2024 के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी प्रखण्डों में जाकर रूआर 2024 से संबंधित व्यापक प्रचार प्रचार करेगा।
उक्त कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक समेत अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भू-अर्जन न्यायाधीश ने किया हवेली रेस्तरां का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीआरपी ने आरा स्टेशन से संदिग्ध को किया गिरफ्तार,निकला मोबाइल चोर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति -2023’ का आयोजन

rktvnews

भोजपुर:क्रीड़ा भारती ,भोजपुर द्वारा मनाया गया हनुमान जयंती सह स्थापना दिवस।

rktvnews

गया:केंद्रीय टीम ने जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment