RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत पर ड्रॉप मोर क्रॉप (पीडीएमसी) की बैठक।

ग्रामों में लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने का निर्देश।

कार्य में रुचि नहीं लेने वाले कंपनी को करें ब्लैक लिस्टेड: उपायुक्त

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)19 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत पर ड्रॉप मोर क्रॉप (पीडीएमसी) कि बैठक की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा वर्तमान वर्ष में पीडीएमसी के क्रियान्वयन हेतु सभी ग्रामों में पहुंचाना और लाभुकों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। जानकारी दी गई की चतरा जिला पिछले तीन वर्षो से सुखाड़ की चपेट में है। उपायुक्त द्वारा इस परिस्थिति से निपटने हेतु सूक्ष्म सिंचाई के लक्ष्य को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा प्रत्येक पंचायत के दो ग्रामों में लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है।

तीन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश

अरिहंत, कैप्टन एवं प्रीमियर कंपनी के द्वारा गत वर्षो में जिले में किए गए कार्यों में रुचि नहीं दिखाने के स्थिति में अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनो कम्पनियों को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु विभाग को पत्र निर्गत करने के लिए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सूचीबद्ध कार्यकारी कंपनी के पदाधिकारी तथा लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

rktvnews

भोजपुर: मृदुभाषी थे पत्रकार रजनीश: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

लचीलापन लाभांश कैप्चर करने पर क्वॉड क्लाइमेट वर्किंग ग्रुप (क्यूसीडब्ल्यूजी) साइड इवेंट: क्लाइमेट एडॉप्टेशन पीलर के अंतर्गत क्वाड की उपलब्धियां।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान देर रात पहुंचे हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय।

rktvnews

आपदा शासन सचिव पीसी किशन ने किया हनुमानगढ़ का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment