RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी एस डीएवी में नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिलर का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न।

नये काउंसिलर नई उर्जा व नई दृष्टि से होंगे भरपूर : प्रधानाचार्य नूपुर ठाकुर
विद्यालय में लोकतंत्र की मजबूती व भविष्य के नागरिकों के निर्माण के लिए छात्र परिषद : शिक्षक सुमन कुमार सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)13 अगस्त।स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल, मील रोड में बुधवार को नव निर्वाचित विद्यार्थी परिषद सदस्यों ने पद-गोपनीयता की शपथ ली। शैक्षणिक सत्र-2026-27 के लिए हुए स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के विजयी प्रत्याशियों का पदभार ग्रहण का यह समारोह धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में सबसे पहले सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को उनके हाउस मेंटर्स और प्रधानाचार्या के द्वारा बैज और सैश पहनाया गया और फिर प्रधानाचार्या द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नव-निर्वाचित व मनोनीत पार्षदों के माता-पिता भी उपस्थित रहे। इसबार विद्यालय के हेड बॉय के पद पर आठवीं ‘ई’ के युगराज सिंह तो वहीं हेड गर्ल के पद पर आठवीं ‘सी’ की अदिती सिंह विजयी रहीं। डिप्टी हेड बॉय तथा डिप्टी हेड गर्ल के लिए क्रमश: सातवीं ‘बी’ के हर्षित और सातवीं ‘डी’की श्रेया को विजयी घोषित किया गया। इसके साथ हीं शुभम, अनन्या, अर्नवी , शिवेन, आयूष, अँजलि, लक्ष्य,अनन्या, आयुष्मान, अश्विनी, सक्षम, रोशनी,अर्णव, शीप्रा, हर्षित, प्रिया, सार्थक, अनन्या, शिवेश, परिधि, अमन, सम्मानिता, अभिराज,अमन प्रीत,आयूष, ईशिता, रीतिक, सिद्धि, आदित्य, शिवांश, अनिका तथा मेधांश आदि सभी कक्षा छठी के विद्यार्थियों को अलग-अलग चारों हाउस के विभिन्न पदों के लिए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानाचार्या ने उपस्थित सभी परिजनों का स्वागत किया और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ दी। उन्हों ने विश्वास जताया कि यह शैक्षणिक सत्र निश्चय हीं सबके सहयोग से कुशलता पूर्वक संचालित होगा। नये काउंसिलर, नई उर्जा व नई दृष्टि के साथ तमाम विद्यालयी कार्य-कलापों में अग्रणी भूमिका निभाएँगे। इस कार्य में परिजनों के स्नेह और सहयोग की भी अपेक्षा सदैव बनी रहेगी।
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक सुमन कुमार सिंह ने कहा कि यह चुनाव न सिर्फ पठन-पाठन और विद्यालयी गतिविधियों के संचालन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली के लिए है बल्कि भविष्य के नागरिकों के निर्माण के लिए भी जरूरी है। चयनित प्रतिभागियों को उनके हाउस मेंटर्स क्रमश: रिंकी कुमारी, मनीषा कुमारी, अभिषेक कुमार तथा आर. एस पाण्डेय द्वारा भी संबोधित किया गया गया। आरंभ में वेदप्रकाश पाठक व विष्णुशंकर ओझा के साथ बच्चों संगीत टोली ने अतिथियों का स्वागत गान से सम्मान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने किया। शिक्षिका सुनीता द्विवेदी के मार्गदर्शन में समारोह का संचालन आठवीं के ‘ए’ के प्रत्यूष प्रकाश और मान्या ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह में सभी पी ई टी और शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

रीपा से समूह की दीदियों को मिली आत्मनिर्भरता की राह

rktvnews

भोजपुर एसपी ने बड़हरा थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या जांच का विषय-रघुपति यादव।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार देवीपुर प्रखंड परिसर में रक्तदान कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

काशी साहित्य संस्थान ,वाराणसी द्वारा सम्मानित किए गए कवि अरुण दिव्यांश।

rktvnews

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान योजना’ के लिए आयुष्मान कार्ड लोगिन करने और ई केवाईसी के लिए वर्चुअल कार्यशाला मे शामिल हुए भाजपा भोजपुर के कार्यकर्ता।

rktvnews

Leave a Comment