RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिले -कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

बड़नगर के ग्राम निमोदा में कलेक्टर ने पौध -रोपण के प्रति ग्रामीणों और बच्चों को किया जागरूक।

कलेक्टर ने धरातल पर जानी शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति

RKTV NEWS/उज्जैन(मधयप्रदेश)19 जुलाई।उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पौधारोपण और उसके संरक्षण के प्रति अलख जगा रहे हैं। इसी के साथ वे धरातल पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा ले रहें है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के ग्राम निमोदा के पंचमुखी गौशाला परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’के तहत पौध-रोपण कार्यक्रम में शामिल हुएं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्व सेवी संस्थाओं और स्कूली बच्चों द्वारा गौशाला और ग्राम के शांतिधाम में 350 पौधे लगाए गए। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा विधिवत पूजन कर त्रिवेणी का पौधा लगाया गया। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि पौधे लगाने के बाद अगर उनकी समुचित देखभाल न की जाए तो वह नष्ट हो जाते हैं। सभी पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक उचित देखभाल की जिम्मेदारी लें। विशेषकर बच्चे लगाए गए पौधों की सभी ऋतुओं में देखभाल करें। लगाए गए पौधों को भी स्वयं के साथ बड़ा होता देख आपके मन को संतुष्ठि मिलेगी। उन्होंने कहा कि मानव का जीवन इस पृथ्वी पर सीमित समय के लिए होता है, लेकिन वृक्षों का जीवनकाल काफी अधिक होता है। इसीलिए लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिल सके। कलेक्टर ने उपस्थित बच्चों से रोपे गए पौधों की देखभाल करने आग्रह किया जिस पर बच्चों ने सहर्ष हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। पौध -रोपण और उनके संरक्षण में सक्रिय रहने वाले छात्र कमलेश की कलेक्टर ने प्रशंसा की ओर उसे प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में रेखा पति रामप्रसाद ने अपने 7 वर्षीय मानसिक दिव्यांग बच्चे की दिव्यांगत पेंशन और उनके बीपीएल बनवाने के संबंध में आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने रेखा बाई का प्रकरण एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसे के साथ उन्होंने रेखा बाई का नंबर भी नोट किया ताकि उनकी समस्या के समाधान की जानकारी ली जा सकें।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति भी जानी। उन्होंने ग्रामीणों से राशन वितरण, बिजली आपूर्ति, आगनवाड़ी केंद्रो का संचालन, गर्भवती और धात्री माताओं की जांच और पोषण आहार वितरण, स्कूलों में पाठ्य पुस्तक और गणवेश वितरण, ग्राम में फसलों की स्थिति और उत्पादन, खाद का वितरण , सिंचाई सुविधा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा समस्त मूलभूत सुविधाओं और पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं के लाभ की संबंध जानकारी दी गई जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना मकर संक्रांति महोत्सव।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने डिप्टी सीएम से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

“ज्ञान और लोक समाज का इतिहास है, ग्रामीण इतिहास”!1857 के सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा में 11वें क्रिएटिव हिस्ट्री वार्षिक सम्मेलन 2023 के ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ परिसंवाद में उभरकर आई ये बातें।

rktvnews

उमरिया:बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मिलेट्स मेले का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:नववर्ष के अवसर पर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनज़र विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धनबाद वासियों को दी कई सौगातें, लगभग 313 करोड़ 96 लाख रुपए की 333 योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास, 23540 लाभुकों के बीच करीब 69 करोड़ 73 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्तियां।

rktvnews

Leave a Comment