RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने किया155 कर्मियों को एसीपी/ एमएसीपी का लाभ प्रदान, 109 कर्मियों की सेवा को किया कंफर्म।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)14, जुलाई।जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने शनिवार को वर्षों से लंबित एसीपी/एमएसीपी और सेवा कंफर्मेशन के मामले को त्वरित गति से निष्पादित करते हुए वैशाली जिला के 155 कर्मियों को एसीपी/ एमएसीपी का लाभ प्रदान किया। साथी उन्होंने 109 कर्मियों की सेवा कंफर्म भी किया ।
10 वर्षों से लंबित प्रथम द्वितीय एवं तृतीय सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना/रूपांतरित उन्नयन वृत्ति (एसीपी/एमएसीपी)
का लाभ 68 पंचायत सचिवों को मिला है। इसके साथ ही 62 लिपिक, 10 राजस्व कर्मचारी, पांच जन सेवक और 10 कार्यालय परिचारी को एसीपी का लाभ मिला है। इस तरह जिला पदाधिकारी के पहल से कुल 155 कर्मियों को एसीपी का लाभ आज मिल गया।
जहां तक सेवा संपुष्टि का की बात है, आज 35 पंचायत सचिवों की सेवा कंफर्म की गई। इसके अतिरिक्त 6 लिपिक, 13 चालक तथा 55 कार्यालय परिचारी की सेवा भी कंफर्म की गई।
इस तरह एसीपी /एमएसीपी की हुई बैठक में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 155 कर्मियों को एसीपी का लाभ मिला साथ ही 109 कर्मियों की सेवा कंफर्म हुई। वर्षों से लंबित मामले को त्वरित गति से एक दिन में निष्पादन के बाद वैशाली जिला के कर्मियों के बीच खुशी की लहर है। सभी ने जिला पदाधिकारी को साधुवाद दिया है।

Related posts

इंदौर:भारत-लैटिन अमेरिका व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई देगा इंदौर सम्मेलन।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत “सखी वार्ता” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिले में स्वीप कोषांग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर के यात्रियों में गहरी नाराज़गी, नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन में नहीं मिला ठहराव।

rktvnews

राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

rktvnews

राजस्थान:पशुपालन मंत्री ने तरल नत्रजन भंडारण हेतु 13 जिलों के लिए साइलो का वर्चुअल लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment