RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर।

अतिक्रमण हटवाती सीओ श्रेया मिश्रा, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 04 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के डुमरिया गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर सीओ श्रेया मिश्रा, पुअनि संजीव कुमार,पुसअनि राजेंद्र राय सहित पुलिस बल द्वारा डुमरिया गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए अतिक्रमित जमीन पर से जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया गया। सीओ श्रेया मिश्रा द्वारा बताया गया कि अतिक्रमणकारियों को अंचल द्वारा नोटिस भेजा गया था। इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने में लगा खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जायेगा।

Related posts

बेटी नहीं बचाओगे, तो बहू कहाँ से लाओगे?

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 सितंबर 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 जनवरी 25

rktvnews

सामाजिक युवा नेता राघवेन्द्र सिंह खरवार ने गड्ढे में तब्दील सड़क के निर्माण हेतु जिलाधिकारी से की मांग।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल पर शराब के साथ एक शराब धन्धेबाज गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के सेवानिवृत्‍त हो रहे सदस्यों को विदाई दी।

rktvnews

Leave a Comment