RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई।प्रसिद्ध इनकम टैक्स अधिवक्ता,रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाइस चेयरमैन ,रोटरी आरा वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष रो सुनील कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि शनिवार को इनके हरि जी हाता स्थित निवास स्थान पर मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम घर में पूजा पाठ का आयोजन हुआ तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य लोगों ने अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद यादव, पूर्व एमएलसी लाल दास राय ,वाइस चेयरमैन डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ,सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा,समाज सेवी डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला जी, डॉ आशीष कुमार, राजीव रंजन सिंह, राजेश कुमार सिंह ,मुन्ना अंसारी, उपाध्याय जी बच्चा जी तथा अन्य अनेकों लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सुनील बाबू के दोनों पुत्र अमरेश सिंह और अधिवक्ता सिद्धार्थ सिंह उर्फ बंटी जिम्मेदारी पूर्वक पारिवारिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद यादव ने सुनील सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की ,वही लाल दास राय ने इन्हें महान समाजसेवी और सामाजिक अधिवक्ता बताया। डॉ राजेश कुमार सिंह ने रेड क्रॉस के योगदान में महती भूमिका का स्मरण दिलाया। डॉ विभा कुमारी ने इन्हें रेड क्रॉस के लिए समर्पित कार्यकर्ता बताया। डॉ जितेंद्र शुक्ला ने इन्हें बड़े भाई और सूझबूझ वाले अधिवक्ता कहा। डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा की रेड क्रॉस का एक आधार स्तंभ मानते हुए हर समस्याओं का समाधान करने वाले सच्चे हितैषी थे।

Related posts

राजस्थान:सहकारिता मंत्री गोतम कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री ने ली विभागों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:हाईवे किनारे स्थित 61 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, डीएमएफटी बैठक में उपायुक्त का निर्देश।

rktvnews

सीआईएल की सहायक कंपनियों ने ‘नन्हा सा दिल’ के तहत जीवन रक्षक सर्जरी के लिए श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की नींव है लिज्जत पापड़ उद्योग।

rktvnews

Leave a Comment