RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : मधुबाला व उर्मिला को मिला ताज।

नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मधुमाला देवी व उर्मिला देवी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के रिक्त दो वार्ड पार्षद पद के उपचुनाव मे मधुबाला देवी तथा उर्मिला देवी को मतदाताओं ने ताज पहना दिया है। वार्ड संख्या 7 मे मधुबाला देवी ने तथा वार्ड संख्या 8 मे उर्मिला देवी ने जीत हासिल की है। वार्ड संख्या 7 में मधुबाला देवी को 425 मत, द्रौपदी देवी को 376 मत, पुनीता कुमारी को 74 मत, मीरा देवी को 45 मत तथा रेणु देवी को 34 मत मिले। मधुबाला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी द्रौपदी देवी को 49 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या आठ में उर्मिला देवी को 424 मत, नीतू कुमारी को 212 मत तथा रीना देवी को 146 मत मिले। उर्मिला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतू कुमारी को 212 मतों से पराजित कर दिया। निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर अमरेंद्र कुमार ने जगदीशपुर मे विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत की खुशी मे एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया तथा मिठाइयां बांटी।

Related posts

चतरा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अर्जेंटीना के माउंट एकोनकागुआ के लिए एनआईएम-जेआईएम एवं डब्ल्यूएस के संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड में कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment