RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मोतीहारी:जिला स्कूल के प्रांगण में बन रहे इंडोर स्टेडियम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतीहारी (बिहार)10 जुलाई।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा उप विकास आयुक्त समीर सौरभ के साथ जिला स्कूल मोतिहारी के प्रांगण में निर्माणाधीन मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। यह स्टेडियम बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के द्वारा बनाया जा रहा है। निरीक्षण के समय भवन निर्माण के उप महाप्रबंधक आशुतोष उपस्थित थे जिन्होंने बताया कि 2.03 करोड़ की लागत से बनने वाले इस इंडोर स्टेडियम में तीन बैडमिंटन कोर्ट एवं एक कबड्डी कोर्ट के साथ महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम तथा शौचालय का प्रावधान किया गया है। यहां पर निर्माण एजेंसी के द्वारा बताया गया कि बिजली उपकरण सहित शीघ्र ही स्टेडियम को पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा इस स्टेडियम को अगस्त माह के अंत तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : गंगा ने करनामेपुर थाना को लिया अपने आगोश मे।

rktvnews

भोजपुर : राजद नेता ने किया शहीद गौतम पासवान सड़क का शिलान्यास।

rktvnews

छत्तीसगढ़:हम कहानियों को रिसर्च नहीं सर्च कर रहे हैं:अशोक मिश्रा

rktvnews

पटना : वट सावित्री व्रत पारंपरिक रूप से खुशी-खुशी संपन्न! लक्ष्मण कुमार ने माताओं व बहनों को दी वट सावित्री पूजा की शुभकामना।

rktvnews

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस विक्रमादित्य के शॉर्ट रिफिट और ड्राई डॉकिंग के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ ₹1207 करोड़ का अनुबंध किया।

rktvnews

Leave a Comment