RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

बिहार:शहीद सिपाही अमिता बच्चन के आश्रितों को 25 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों के कल्याण हेतु करवाई की जा रही है। इसके तहत शहीद सिपाही 979 स्व अमिता बच्चन के आश्रितों को 25 लाख रुपये के अनुदान राशि का भुगतान किया गया। विदित हो कि वैशाली जिला बल के सिपाही 979 स्व अमिता बच्चन को कर्तव्य के क्रम में दो अपराध कर्मियों का पीछा करते समय अपराध कर्मियों के द्वारा उन्हें गोली मार दी गई थी जिससे वे शहीद हो गये।
पुलिस मुख्यालय द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कर्तव्य के क्रम में शहीद होने वाले पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जायेगी। शहीद सिपाही 979 स्व अमिता बच्चन के आश्रित पत्नी कोमल कुमारी को बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25 लाख रुपये की अनुदान राशि एक मुश्त चेक के माध्यम से भुगतान किया गया।
पुलिस मुख्यालय के द्वारा शहीद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के सम्मान में उनके आश्रितों को 2 लाख रुपये शहीद सम्मान राशि दी जाती है। इसके तहत समस्तीपुर जिला बल के मोहनपुर ओपी अध्यक्ष स्व नंदकिशोर यादव जो कर्तव्य के क्रम में अपराधी गिरोह से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे, के आश्रित उनकी पत्नी अमृता यादव को शहीद सम्मान राशि का 2 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इन्हें पूर्व में बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Related posts

भोपाल:रामायण केंद्र ने समूचे भारत में किया 151 पुजारियों का सम्मान।

rktvnews

मोतीहारी:न्यायिक पदाधिकारियों हेतु अवासीय परिसर का उद्‌घाटन।

rktvnews

भोजपुर:गर्व की बात है कि बाबु कुँवर सिंह भोजपुर जिला मे पैदा हुए और अंग्रेजो को एक नही,बल्कि तीन बार हराने वाले वीर योद्धा थे:आर के सिंह

rktvnews

झारखंड:संस्कृति बचानी है तो मांदर -नगाड़ा पर नृत्य करें, डीजे और आधुनिक गीतों पर नहीं : मंत्री चमरा लिंडा

rktvnews

भोपाल:प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ,श्रीमद्भागवत कथा गोविंद कृपा से मिलती : आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment