RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:कल्याण विभाग द्वारा चयनित 26 छात्र-छात्राएँ शैक्षणिक एक्सपोज़र विज़िट के लिए जाएंगे मुंबई।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)22 नवंबर।कल्याण विभाग द्वारा सेमिनार/एक्सपोज़र विज़िट मद अंतर्गत इंटर स्तरीय विभिन्न विद्यालयों के 26 मेधावी छात्रों का जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया गया है। इनमें 16 छात्र एवं 8 छात्राएँ शामिल हैं।
चयनित विद्यार्थी 25 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक निर्धारित शैक्षणिक भ्रमण हेतु मुंबई भेजे जाएंगे। इस एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के प्रमुख वैज्ञानिक, ऐतिहासिक एवं सामरिक संस्थानों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है।

भ्रमण के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण स्थलों का चयन किया गया है

● गेटवे ऑफ़ इंडिया
● भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC)
● पश्चिमी नौसैनिक कमान
● एलीफेंटा गुफाएँ
● जुहू बीच
● वर्ली सी लिंक

मुंबई प्रस्थान से पूर्व उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय सभागार में चयनित छात्रों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक विज़िट का अधिकतम लाभ लेने, प्रत्येक स्थल पर सीखने योग्य तथ्यों को समझने और अपने भविष्य निर्माण में इसका उपयोग करने की सलाह दी।
उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के एक्सपोज़र कार्यक्रम छात्रों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं तथा देश की प्रगति, विज्ञान, तकनीक एवं रक्षा संरचना को नज़दीक से देखने का अवसर प्रदान करते हैं।
आगामी छह दिनों का यह शैक्षणिक यात्रा अनुभव विद्यार्थियों के करियर निर्माण में प्रेरक सिद्ध होगा।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने की वीसी द्वारा समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

इंदौर:राऊ क्षेत्र में अग्नि शमन यंत्रो, सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों की जांच,जॉच में कमियां पायी जाने पर एक होटल की बुकिंग पर लगाई गई रोक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने कृषि भवन से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और उसका नेतृत्व भी किया।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे 96 पीस बीयर बरामद ! शराब धंधेबाज फरार।

rktvnews

चतरा:नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर:7वें वर्षगांठ पर रोटी बैंक जरूरतमंदों में किया भोजन वितरित।

rktvnews

Leave a Comment