RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

रेवाड़ी/हरियाणा 29 जुलाई।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज रेवाड़ी से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां देश व समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत अब तक 4 लाख 30 हजार 278 लड़कियों को लाभ मिला है। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा गरीब परिवारों को पहली, दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर ₹21,000 तथा अन्य सभी परिवारों को दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर ₹21,000 की राशि दी जाती है।

लाथार्थियों ने इस अनूठी योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से परिवार को न केवल वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है, बल्कि संबल भी हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सिर्फ बेटियों को बचाना ही नहीं है, बल्कि उन्हें पढ़ाना भी है, उन्हें स्वावलंबी भी बनाना है।

Related posts

मध्यप्रदेश:नमामि गंगे अभियान को बनाएं जनता का अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने जीआईपीई के 29वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और पुणे के सिम्बायोसिस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में सिम्बायोसिस ईशान्या भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह:विश्व पर्यटन दिवस पर गिरिडीह जिले में साफ-सफाई, साहसिक जलक्रीड़ा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नागर विमानन महानिदेशालय ने मॉनसून अंतराल के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment