RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने नव नियुक्त मंत्री रामनिवास रावत को शपथ दिलाई।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)08 जुलाई।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद वी.डी. शर्मा और महापौर भोपाल मालती राय भी उपस्थित थीं। शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक।

rktvnews

चतरा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,लगभग 3 लाख का 42 पेटी में 1188 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03जुलाई 26

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन “नीलम जयंती शब्द उत्सव”, भोपाल में।

rktvnews

दरभंगा:वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने किया प्रखंड कार्यालय मनीगाछी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली में छात्र-छात्राओं ने दीपाली और छठ को ले आयोजित कार्यक्रम में की मनोरम प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment