RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

भोजपुर:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 अप्रैल।संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2024 की पूर्व तैयारी के संबंध में आज जिला समाहरणालय भोजपुर के सभा कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर एवं आपदा के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपस्थित अधिकारियों में नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी , अंचल अधिकारी एवं कई विभागों के कार्यपालक अभियंता बैठक में मौजूद थे । इस बैठक में विशेष रूप से भीषण गर्मी और लू से बचने के उपाय संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश विभिन्न विभागों को दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को भी विशेष निर्देश दिए गए । नगर विकास विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए । लू से बचाव के उपाय से संबंधित प्रचार प्रसार हेतु प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जानकारी आम जनता पहुंचाने हेतु सूचना जनसंपर्क विभाग को निर्देशित किया गया है । इसके अतिरिक्त बाढ़ के दौरान संभावित उपाय के संबंध में विशेष चर्चा की गई । जिसमें तट बंदों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बाढ़ की स्थिति में नाव की उपलब्धता, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता तथा सामुदायिक रसोई जहां बनता है वैसे स्थान का भौतिक सत्यापन करने की बात कही गई है ।सड़कों की मरम्मती तथा गोताखोरों को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग के भी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

बक्सर:संस्कार, संस्कृति व भावनाओं पर केंद्रित एक दिवसीय सेमिनार सह शाहाबाद शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम क्षेत्र में चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया।

rktvnews

Leave a Comment