
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर। सोमवार को दीपावली,एवं छठ पूजा पर आधारित गीत कार्यक्रम का आयोजन श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय,आरा के प्रांगण छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन अपने आप में सार्थक भावनात्मक और वास्तविक स्वरूप में देखने को मिला जो छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को इंगित कर रहा है। लगातार धार्मिक आयोजनों के कारण विद्यालय बंद हो जाएगा इसलिए आज ही धनतेरस,दिपावली,भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, गोवर्धन पूजा, छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के लिए सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी ने कहा कि यह माह हिंदू धर्म ग्रंथो के हिसाब से अति महत्वपूर्ण है। अनेक पर्व के कारण छुट्टी होने के पूर्व सबको शुभकामना देने के लिए, धार्मिक आयोजनों का महत्व बताने के लिए, सामाजिक समरसता कायम करने के लिए, विद्यालय प्रशासन शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राओं का सामूहिक प्रदर्शन अपने आप में महान उपलब्धि है।
प्रसाद ने उपस्थित सभी शिक्षक छात्र-छात्राओं और उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत और हृदय से आभार व्यक्ति किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक कन्हैया प्रसाद,दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ब्रह्मेश्वर कुमार,भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव,मुख्य प्रबंधक संजय कुमार, विवेक कुमार, प्रबंधक सचिन कुमार, प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन भोजपुर के संरक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, समन्वयक रमेश कुमार यादव, विद्यालय के प्राचार्य सह प्राइवेट स्कूल्स एसोशिएसन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डा०आदित्य तिवारी, एवं उप प्राचार्य संजय कुमार उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डा० आदित्य तिवारी ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने एवं विधिव्यव्स्था को संचालित करने में विद्यालय के शिक्षक- बी०डी०मिश्रा, प्रतिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी,सतीश मिश्रा, गीता कुमारी, चाँदनी कुमारी, जीतेश कुमार, एम डी अनस, दिलीप कुमार,संध्या कुमारी, का भरपूर सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका चाँदनी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया । विद्यालय की छात्राओं द्वारा सूर्य उपासना के महापर्व के अवसर पर छठ गीत “*कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय, दीपोत्सव से संबंधित *सजा दो घर और आंगन को मेरे घर राम आए है”*,की भव्य प्रस्तुती की गई। इन बच्चे और बच्चियों की प्रस्तुती से अभिभूत होकर भारतीय स्टेट बैंक, आरा के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं पूरी टीम की तरफ से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य संजय कुमार द्वारा किया गया।
