RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने किया प्रखंड कार्यालय मनीगाछी का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )25 अगस्त।वरीय प्रभारी पदाधिकारी-सह -उप निदेशक जन संपर्क दरभंगा सत्येन्द्र प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय मनीगाछी का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने सर्वप्रथम दुनिया लाल यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंडों में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
उन्हें निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें।
सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी एवं जन उपयोगी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
शनिवार को मनीगाछी प्रखंड स्थित कई कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित कर्मियों को जनहित में कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश है।
उन्होंने आरटीपीएस, प्रधानमंत्री आवास, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय ,सीडीपीओ कार्यालय मार्केटिंग ऑफिसर आदि कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यालय भवन की पूर्ण साफ सफाई करना सुनिश्चित करें।
बाहर से आने वाले सम्मानित नागरिकों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।
बिहार सरकार के द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रखंड कार्यालय का निर्माण किया गया है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण काफी गंदगी पाई गई।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय परिचारी आदि उपस्थित पाए गए।

Related posts

सियासी शतरंज के प्यादो के सहारे बिहार में महागठबंधन को मात देने की तैयारी ।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अपतटीय खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

11 अगस्त को आईआईसीसी का चुनाव: आईआईसीसी को बचाने का आख़िरी मौक़ा : अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

ईपीएस पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2025 से भारत में कहीं भी, किसी भी बैंक, और किसी भी शाखा से पेंशन मिलेगी: डॉ. मांडविया

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करते हुए कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment