RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,लगभग 3 लाख का 42 पेटी में 1188 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त।

जिले में लगातार चलेगा छापेमारी अभियान, अवैध शराब माफियाओं को किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा बर्दास्त: शिव कुमार साहू

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)20 मार्च।चुनाव एवं होली पर्व को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त, चतरा रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान लगातार चलाया जा रहा हैं। अवैध शराब व शराब कारोबारियों से संबंधित उत्पाद अधीक्षक चतरा शिव कुमार साहू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी का निर्देश दिया गया।
उक्त छापामारी दल के द्वारा आज बुधवार को हंटरगंज थाना के सहयोग से हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा जंगल में विभिन्न स्थानों पर रखे गए 42 पेटी में 1188 बोतल अवैध विदेशी शराब को जब्त किया गया।
जब्ती का विवरण :
1. Royal Plus Whisky 750ml = 10 पेटी2. Royal Plus Whisky 180ml = 11 पेटी 3. Imperial Blue Whisky 750ml = 05 पेटी,4. Imperial Blue Whisky 375ml = 12 पेटी 5.McDowell’s No 1 Whisky 180ml = 04 पेटी कुल जब्त विदेशी शराब = 372.600 लीटर,बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपए है।
आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि शराब की यह खेप सम्भवतः होली पर्व पर खपाने के लिए लाई गई थी। आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध सतत – सघन छापामारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी।
छापामारी के दौरान अवर निरीक्षक उत्पाद अभिषेक आनंद, प्र० अवर निरीक्षक उत्पाद आशीष कुमार पांडेय, जिला उत्पाद कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पुलिस बल एवं गृह रक्षक बल, हंटरगंज थाना की टीम समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

विद्युत मंत्री आर के सिंह ने सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना (2000 मेगावाट) के निर्माण की प्रगति और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सक्षम लर्निंग मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

वैशाली:सभी प्रखंडों में सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बिहार:भोजपुर:जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह, स्टार प्रचारक आनंद मिश्रा और कृष्ण सिंह ने किया रोड शो।

rktvnews

Leave a Comment