RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन पर आधारित किसान प्रशिक्षण का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जून। कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर तथा राष्ट्रीय बीज निगम पटना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत एकदिवसीय कृषक उत्पादक संगठन पर आधारित किसान प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र के मुख्य सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला कृषि पदाधिकारी भोजपुर, शत्रुघ्न साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर, डॉ पीके द्विवेदी, उत्पादन प्रभारी विजय कुमार तथा प्रक्षेत्र प्रबंधक संजीव कुमार, विपणन प्रभारी हंसराज कुशवाहा राष्ट्रीय बीज निगम पटना, किसान प्रतिनिधि एवं कृषि वैज्ञानिक शशि भूषण कुमार शशि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रक्षेत्र प्रबंधक ने बताया कि भोजपुर जिले में दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है और इसमें चारे की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय बीज निगम कई प्रकार के नवीनतम चारों की किस्म को लेकर आया है जिसमें कुछ वार्षिक है और कुछ बहुवार्षिक। जैसे अनंत ज्वार की किस्म है जिसे एक बार लगाने पर 3 सालों तक लगातार आप चारे की कटाई कर सकते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बीज एवं फसल उत्पादन में सुझाव दिया की सबसे पहले अपने खेतों को जानने का प्रयास करें और इसके लिए अपने मिट्टी की जांच करना आवश्यक है। खेतों में जैविक कार्बन की कमी के कारण उर्वरकों के प्रयोग करने के बाद भी फसल को संतुलित मात्रा में पोषण नहीं प्राप्त हो रहा है। अतः प्रति एकड़ दो टेलर सड़े हुए गोबर खाद/कंपोस्ट का प्रयोग करना आवश्यक है साथ ही खेतों में एक क्विंटल सरसों की खली प्रयोग करने से फसल उत्पादन एवं गुणवत्ता में विशेष वृद्धि प्राप्त होगी।
जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न साहू ने जानकारी दिया  कि राष्ट्रीय बीज निगम की विश्वसनीयता पूरे देश में है और सबसे पहले बीज उत्पादन और विपणन कार्यक्रम
संस्था के द्वारा ही शुरू हुआ। उन्होंने जिले में संस्था का अपना एक निजी काउंटर होना चाहिए जहां पर किसानों को बीज आसानी से उपलब्ध हो सके।
बीज निगम के उत्पादन प्रभारी ने भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई बीज निगम से जुड़कर बीज उत्पादन का कार्यक्रम करना चाहते हैं तो उन्हें मात्र ₹1000 शुल्क के एक स्टांप पेपर पर एक सहमति पत्र के साथ संस्था से जुड़ना होगा।
पशु प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए केविके के वैज्ञानिक शशि भूषण कुमार शशि ने कहा की हम आज विश्व में सर्वाधिक दूध उत्पादन कर रहे हैं परंतु प्रति जानवर अगर हम दूध उत्पादन की बात करें तो उसमें हमलोग अभी काफी पीछे हैं। विशेषकर के दूध की गुणवत्ता की बात होती है तब हम अंतरराष्ट्रीय मानको पर अभी भी पीछे चल रहे हैं।
विशेष तौर पर प्रोटीन कैरोटीन वसा एवं खनिज के मामले में हमारे दूध की क्वालिटी मे और प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए जानवरों को सोयाबीन कपास की खली गाजर एवं पर्याप्त मात्रा में हरा चारा निश्चित रूप से देना चाहिए जिससे दूध की गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो सके।

Related posts

पटना:चुनाव आयोग कर रहा गलतबयानी पूरे विवरण के अनुसार हटाए गए मतदाताओं की नहीं मिली है सूची: कुणाल

rktvnews

इंदौर:क्वांटिटी नहीं क्वालिटी आउट ऑफ़ बॉक्स यही नई शिक्षा नीति का सार: केंद्रीय गृह मंत्री

rktvnews

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण हेतु प्रारूप सूची का हुआ प्रकाशन!आम निर्वाचक/राजनीतिक दल आपत्ति/सुझाव 19 अगस्त तक दे सकते है।

rktvnews

लखनऊ:महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शांति सदभावना काव्य दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

rktvnews

भोजपुर:विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ एक सौ ग्यारह यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान: डा पी सिंह

rktvnews

Leave a Comment