RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद द्वारा वीकेएसयू में विरोध प्रदर्शन व तालाबंदी।

छात्रों का शोषण असहनीय प्रांतीय प्रमुख:छोटू सिंह

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जून। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनिश्चित काल के लिए ताला बंदी किया गया।इस संबंध में दक्षिण बिहार प्रांत के सह मंत्री डॉ. राज पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से विश्वविद्यालय में लगातार छात्रों के साथ हो रहा अत्याचार और उनका शोषण कभी सहनीय नहीं होगा। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद अपना यह आंदोलन जारी रखेगा।वहीं दक्षिण बिहार प्रांत के राज्य विश्विद्यालय कार्य प्रमुख छोटू सिंह ने कहा कि विश्विद्यालय में तानाशाही का माहौल है ।विश्विद्यालय दलालों का अड्डा बन चुका है ।छात्रों की मांगो को बिल्कुल भी नहीं सुना जा रहा है ।2024-2028 में हो रहे नामांकन में पूरी तरह से धांधली किया जा रहा है। वही मौके पर मौजूद दक्षिण बिहार प्रांत के खेलो भारत आयाम सह संयोजक चंदन तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में आए दिन मार पीट की घटना आम हो गई है
कही पे चोरी तो कही पे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है विश्वविद्यालय में। सिक्यूरिटी गार्ड मूकदर्शक कि भूमिका में बने रहते है ।उनका काम सिर्फ कुलपति महोदय का गेट खोलना रह गया है। रोहतास से आए रोहतास जिले के विभाग संयोजक सूरज सिंह ने अपने जिले में हो रहे अवैध वसूली एवं भ्रष्टाचार पर ध्यान उत्कृष्ट करते हुए उनपे जल्द कार्यवाई की मांग की।बक्सर से आए बक्सर जिले के जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा की विश्विद्यालय अंधे कानून की तरह कार्य करता है बक्सर जिले पर उसका बिलकुल भी ध्यान नहीं है बक्सर जिले में मौजूद महाविद्यालयों में आए दिन मनमानी एवं छात्रों से अवैध वसूली की जाती है ।उन्होंने वहा पर विश्विद्यालय का एक केंद्र बनाने कि मांग को रखा। वही मौजूद छात्रा लवली ने कहा की छात्राओं से नामांकन में एवं महाविद्यालय में आए दिन अवैध वसूली होती है ।आवाज उठाने पर प्रोफेसर्स द्वारा नंबर काट लिए जाते है। छात्राओं कि आवाज को बिल्कुल भी नही सुना जाता है ।मौके पर भोजपुर विभाग के विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी, जिला संयोजक अनूप सिंह, अक्षत पांडेय, प्रियांशु शुभम, हिमांशु रंजन, निखिल राज, विराज सिंह, शौर्य पाठक, रितेश उपाध्याय, राहुल कुमार, उज्ज्वल तिवारी,अभिनंदन मिश्रा, धीरज सिंह, रितेश चौधरी, समीर सिंह, प्रियांशु पांडेय, चंदन कुमार, अनीश सिंह, राहुल राय, सचिन राय, नीतीश सिंह, रोहित कुमार, विक्रांत ओझा, प्रमोद कुमार, रोहित राज, आनंद तिवारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्रा मौजूद रहे ।

*प्रमुख मांगों में*

मैरिज लिस्ट से नामांकन, 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, चुनाव की तिथि घोषित हो, व्यावसायिक पाठ्यक्रम नामांकन जारी हो, छात्रों से अवैद्य वसुली बंदे हो, वि वि में एक पद एक व्यक्ति लागू हो, सभी विषयों में स्थाई शिक्षक भेजा जाए, आदि है।
रजिस्ट्रार ने कुछ मांगो पर ही लिखित देने की बात कही। लेकिन विद्यार्थी परिषद ने असहमति जताते हुए तालाबंदी जारी रखने का निर्णय लिया है।

Related posts

रायपुर : मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा न्यायालय भवन एवं कर्मचारी आवासों का वर्चुअल शिलान्यास।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव ने पांव देखभाल इकाई का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:पूरे देश से संवाद और एकता के लिए हिन्दी का प्रसार आवश्यक : राज्यपाल

rktvnews

हरदा होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला! मुख्यमंत्री ने हरदा में 4 हजार 569 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण।

rktvnews

रामनवमी शोभा यात्रा हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

मोदी सरकार के दिन पूरे, आरके सिंह की हवा खराब : विधायक अजीत कुशवाहा

rktvnews

Leave a Comment