
आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून।विश्व रक्तदाता दिवस पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरा इकाई एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से ब्लड बैंक आरा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर पी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 111 सदस्यों ने शैक्षिक रक्तदान कर इस अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा,एनसीसी, एनएसएस, अध्यक्ष डॉक्टर पी सिंह, सचिव डॉक्टर विजय गुप्ता का सक्रिय योगदान रहा।
उपस्थित रक्तदाताओं एवं एक साल में चार बार रक्तदान करने वाले हैं युवाओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। डा पी सिंह ने कहा की रक्तदान के लिए 100 सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन उससे भी ज्यादा रक्तदान कर युवाओं ने इस शिविर को सफल और ऐतिहासिक बनाया। इन्होंने बताया कि अगर इसी प्रकार युवा और समाज के बुद्धिजीवी सहयोग करते रहें तो ब्लड बैंक निश्चित रूप से समृद्ध होगा और रक्त के अभाव में किसी को ना परेशानी होगी ना कोई जान जायेगी।
आईएमए के सचिव और सर्जन डॉ विजय गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष के साथ-साथ संतोष व्यक्त किया है। इन्होंने बताया कि आइएमए अपनी गतिविधियों से शहर में लगातार जन सेवा का कार्यक्रम चलाता रहा है । इस भीषण गर्मी में रक्तदान शिविर में जो सहभागिता और सक्रियता दिखाई पड़ी उसके लिए मैं सभी उपस्थित रक्त वीर युवाओं का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। पीड़ित मानवता की सेवा में लगे सभी आई एम ए और रेड क्रॉस के सदस्यों का सराहनीय प्रयास है।
पूरे वर्ष चार बार रक्तदान करने वालों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें सौरभ उपाध्याय, पुलकित साह,गौरव कुमार, राकेश कुमार सिंह,राज बाबु केसरी, नरेंद्र सिंह, अंशिका आनंद, एवं डा जितेंद्र शुक्ला।इस वर्ष रोटरी क्लब को 96 यूनिट और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन 155 यूनिट डोनेशन के लिए इन्हें भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस के सदस्यों की सहभागिता भारी संख्या में रही। जिसमें संरक्षक ड़ा दिनेश प्रसाद सिन्हा , उप संरक्षक श्री संजीव गुप्ता श्री पंकज प्रभाकर पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ निर्मल कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य , श्री अवधेश कुमार पांडे, डॉ जितेंद्र शुक्ला, डा सुनीता सिंह,मो शमशाद प्रेम, डॉक्टर बी पी सिंह,डॉक्टर के के सिंह, डॉ नरेश प्रसाद, डॉ विकास सिंह, श्री कुमुद सिंह आदि प्रमुख रहे।रक्तदान से संबंधित विशेष जानकारी देते हुए सचिव विभा कुमारी में बताया कि आज 14 जून से शुरू होकर 13 जुलाई तक पूरे एक माह यह कार्यक्रम चलेगा जिसमें कुल चार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान करने वालों में-डॉ विजय गुप्ता डॉ जितेंद्र शुक्ला रवि सिंह हर्ष सिंह रविकांत सनी कुमार रितु सिंह चंदन कुमार अंजू कुमारी ओम प्रकाश सिंह मनोज कुमार विकास दुबे मनोज कुमार पाठक रामवती देवी पिंकू कुमार शैलेंद्र कुमार गोलू कुमार वीर बहादुर कुमार गौरव सोनू कुमार दुबे राज बाबू केसरी शुभम कुमार सुभाष कुमार सनी कुमार अरिहंत धनंजय पांडे सरोज कुमार मिश्रा दीपक कुमार मनीष कुमार सिंह अरुण कुमार यादव सौरभ सिंह हरेंद्र कुमार प्रवीण कुमार सिंह कुंदन कुमार हरे राम सिंह जितेंद्र सिंह कृष्ण सिंह आशीष कुमार मिश्रा रोशन कुमार अमन कुमार शिल्पी देवी गौतम कुमार पुनीता कुमारी पूजा कुमारी अंजली कुमारी अजय कुमार आनंद कुमार आरती कुमारी आकाश पांडे शिवकुमार प्रसाद अभिजीत कुमार मोहम्मद कौसर इमाम एवं अन्य रक्तदाता आज कार्यक्रम में संरक्षक सह रक्तदान समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया।कार्यकम की देखरेख व संचालन डा विभा कुमारी सचिव रेड क्रास सोसायटी आरा ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा कॉलेज की शाखा से कुल 10 बच्चे बच्चियों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।
