RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में योग शिविर आयोजित।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर )21 जून।उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा प्राप्त निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा आज 21 जून, को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में समस्त न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में संध्या 6:00 बजे आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक शशि भूषण सिंह एवं संजय कुमार देवांशु के द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण को योगा कराया गया एवं योग से होने वाले लाभों को बताया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, ब्रजेश कुमार मालवीय ने कहा कि मन की शांति, तनाव मुक्त जीवन, शरीर की थकान दूर करने एवं रोग मुक्त शरीर हेतु योग करना आवश्यक है इससे हमारी कार्यक्षमता बढ़ती है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि योग से शक्ति संतुलन और लचीलापन बढ़ता है। योगा दिवस के अवसर पर पीरो अनुमंडल एवं जगदीशपुर अनुमंडल में स्थित न्यायालय में भी वहां के न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण को योगा कराया गया।

Related posts

भोपाल:रूस और क्यूबा के अंतरराष्ट्रीय दल ने किया मानव संग्रहालय का भ्रमण।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में बक्सर जिला स्थापना दिवस समारोह एवं बिहार दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक।

rktvnews

बिहार:देश के 112 जिलों में मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

19 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:प्रयोगशाला प्रभारी प्रमोद कुमार के अ.ग्रहण पर विदाई समारोह।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ज्ञान और शिक्षा के केंद्र के रूप में भारत की ऐतिहासिक श्रेष्‍ठता पर प्रकाश डाला।

rktvnews

Leave a Comment