RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

क्षेत्र सहित सदर प्रखंड में मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदायों ने जाप नेता का किया स्वागत!हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की है जरूरत:रघुपति यादव

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 29 जुलाई। जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव कल संध्या समय अपने क्षेत्र बड़हरा के मोबारकपुर और सदर प्रखंड आरा के पिरौटा पंचायत के घेघटा में मुहर्रम पर्व में शामिल हुए जहां कमिटी के लोगो ने उनका स्वागत किया और उनके आगमन के प्रति अपना आभार प्रकट किया।मोबारकपुर में इस्लामिया कमिटी में स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मो इदरीस, मो तनवीर आलम, मो पप्पू खान, मो इरफान, मो आसिफ, मो अमजद, मो नसीर, मो शमशाद, मो नेक मोहम्मद, मो लाला, मो अहसन, मो फिरौज, मो सद्दाम, मो इमरान, मो आफताब, मो अनवर शामिल थे।
पूर्व प्रत्यासी का घेघटा में स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मो जैनुल,वार्ड सदस्य मो इकबाल, मो ईशा, निसार, मो अली,तेजन, मो परवेज, मो फिरौज, यासमीन,पिंटू,तारकेश्वर,सिकंदर,पप्पू शामिल थे।
इस दौरान रघुपति यादव ने दोनो कमिटियों के सदस्यों के द्वारा अपने स्वागत के प्रति आभार प्रकट करते हुए कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में अन्याय, जुल्म, अहंकार के विरुद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है। इसे कयामत तक याद किया जाएगा। इससे प्रेरणा लेकर हमे इंसानियत, सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर रघुपति यादव ने उनके बीच लठ बाजी भी की और मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र और जिले की जनता से अपील करते हुए कहा की वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनायें और मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाये।

Related posts

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन!उपायुक्त अबु इमरान ने मोकतमा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच लगाएं गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का प्रदेश महासचिव की अगुआई में किया गया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले शंकर प्रसाद श्रीवास्तव की 18 पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गढवा जिला फुटबाल संघ के द्वारा रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में अंतर जिला प्रतियोगिता के सेमी फाइनल का मैच बोकारो एवं रांची टीम के बीच खेला गया।

rktvnews

बक्सर:स्वच्छ और विकसित लोकतंत्र हेतु मतदाताओं को जागरूक होने की है आवश्यकता: रितेश रंजन

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में हिन्दी पखवारा सह पुस्तक चौदस मेला का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment