RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

विभिन्न तरीकों से होगा सावन में वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार!न्यास ने आरतीयों और अनुष्ठानों के शुल्कों का किया निर्धारण।

वाराणसी /उत्तर प्रदेश 25 जून। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने एक विज्ञाप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए श्रावण मास 2023 हेतु बाबा विश्वनाथ के  होने वाले श्रृंगार की जानकारी दी है साथ ही आरतियो और धार्मिक अनुष्ठानों हेतु न्यास द्वारा देवालय हित में निर्धारित शुल्कों की भी जानकारी दी है।

श्रावण मास का श्रृंगार ।

श्रावण मास 4 जुलाई 23 से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 23 को समाप्त होगा। श्रावण मास में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 8 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार निम्न विवरण के साथ होगा। प्रथम सोमवार 10 जुलाई को बाबा विश्वनाथ के चल प्रतिमा का शृंगार।द्वितीय सोमवार 17 जुलाई को गौरी शंकर (शंकर पार्वती ) श्रृंगार। तृतीय सोमवार 24 जुलाई को अमृत वर्षा शृंगार। चतुर्थ सोमवार 31 जुलाई को भागीरथी श्रृंगार। 1 अगस्त को मासिक पूर्णिमा श्रृंगार। पंचम सोमवार 7 अगस्त को तपस्यारत पार्वती श्रृंगार ।छठा सोमवार 14 अगस्त को शंकर पार्वती गणेश श्रृंगार। सातवें सोमवार 21 अगस्त को अर्धनारीश्वर श्रृंगार। आंठवे सोमवार 28 अगस्त को रुद्राक्ष श्रृंगार। 31 अगस्त को वार्षिक झूला श्रृंगार।

श्रावण मास 2023 देवालय हित शुल्क।

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रावण मास 2023 के लिए आरतियों तथा धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है।
सुगम दर्शन सामान्य दिन में 500 और श्रावण मास की सोमवारी के दिनों में 750। सामान्य दिन में मंगला आरती हेतु 1000 वही सोमवारियों में 2000। मध्याह्न भोग ,सप्तर्षि,रात्रि श्रृंगार एवं भोग आरती हेतु सामान्य और सोमवारी दोनो में शुल्क 500 निर्धारित किया गया है। रुद्राभिषेक 1 शास्त्री के साथ दोनों दिनो में 700 निर्धारित है वही 5 शास्त्रियों के साथ रुद्राभिषेक हेतु अन्य दिनों में 2100 और सोमवारी में 3000 निर्धारित है। श्रावण संन्यासी भोग अन्य दिनों के लिए 4500 और श्रावण की सोमवारी को 7500।श्रावण सोमवार को श्रावण श्रृंगार के लिए 20000 श्रावण मास 2023 के देवालय हित शुल्क का निर्धारण किया गया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 अप्रैल 25

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बिहार बजट: उम्दा और विकास परक,भ्रष्टाचार मुक्त क्रियान्वयन की दरकार।

rktvnews

रायपुर : इलाज की जंग में कृतिका को मिला सरकार का सहारा।

rktvnews

भोजपुर:अंतर-महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में अल हफीज कॉलेज को मिला रजत।

rktvnews

रामगढ़:कृषि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment