RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बढ़ते पारे में परीक्षा संचालन की घोषणा को ले छात्र संगठन ने जताया रोष।

महाराजा कॉलेज में तपती धूप में कतार में खड़े विद्यार्थी।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)13 जून।प्रकृति के बढ़ते तापमान के कारण भीषण गर्मी में परीक्षा संचालन की घोषणा से छात्र छात्राओं में नाराजगी है। इस संबंध में छात्र हित में छात्र संगठन विधार्थी परिषद ने कहा कि इस भीषण तपिश में भी अधिकतर परीक्षा केन्द्रों पर बिजली और पंखों की समुचित व्यवस्था नही हैं।छात्र संगठन ने बताया की प्रतिदिन पारा 42 डिग्री से पार रह रहा है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में छात्र बेहोश हो कर गिर पड़ते हैं। अधिकतर परीक्षा केन्द्रों पर बिजली और पर्याप्त पंखे का घोर अभाव है। ऐसे में परीक्षा हॉल में छात्र पसीने से लथपथ रहते हैं।

छात्र संगठन अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष रितेश कुमार

भीषण गर्मी में भी समुचित व्यवस्था का घोर अभाव: रितेश कुमार

छात्र संगठन अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की मनमानी के कारण प्रत्येक वर्ष भीषण गर्मी में तथा अत्यधिक ठंड में ही परीक्षा का संचालन किया जाता रहा है। रितेश कुमार ने बताया की महाराजा कॉलेज में आज से ही स्नातक स्मेस्टर द्वितीय का परीक्षा की शुरुआत हुआ है। साथ ही तपती गर्मी में नामांकन हो रहा है जहां छात्रों को धूप से बचने का साधन नही है । छात्र छात्राओं बताया कि लगातार सरकार द्वारा स्कूल कॉलेजों और प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया जा रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा का संचालन अमानवीय एवं छात्र को प्रताड़ित करने जैसा है। छात्र नेता उमंग ने कहा है कि अगर जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर रोक नहीं लगाती है तो वे लोग आन्दोलन की राह पकड़ेंगे। इस संबंध में महाराज कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि परीक्षासंचालन की पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय करती है इसमें कॉलेज द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है परंतु हम कॉलेज में गर्मी से बचाव के लिए पानी और पंखे की व्यवस्था कर रहे है।

Related posts

देवघर राजकीय श्रावणी मेला, 2026 का विधिवत किया गया उदघाटन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:श्रृंग्वेरपुर धाम, प्रयागराज में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रिय सखा भगवान निषादराज गुह्य का जन्मोत्सव कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जेनेटिक काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये: राज्यपाल

rktvnews

देवघर:जिले के सभी थानों में जनहित एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर प्रत्येक गुरूवार को थाना परिसर में “थाना दिवस” का होगा आयोजन:उपायुक्त

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण।

rktvnews

गिरीडीह : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका चुनाव) रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment