RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले के सभी थानों में जनहित एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर प्रत्येक गुरूवार को थाना परिसर में “थाना दिवस” का होगा आयोजन:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)22 मार्च।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार जनहित एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना में प्रत्येक गुरूवार को थाना परिसर में “थाना दिवस” का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की विभिन्न समस्याओं/शिकायतों जैसे साधारण भूमि विवाद, आपसी विवाद, सीमांकन से संबंधित शिकायत आदि का स्थानीय स्तर पर सुनवाई कर यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही उक्त थाना दिवस के संदर्भ में निम्न निदेश महत्वपूर्ण है:-

1. उक्त थाना दिवस मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत सभी संबंधित थाना परिसर में समय प्रातः 11ः00 बजे पूर्वाह्न से अपराह्न 3ः00 बजे तक आयोजित होगा।
2. उक्त थाना दिवस में संबंधित थाना प्रभारी, संबंधित अंचल अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक/अंचल निरीक्षक/अमीन एवं आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
3. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानान्तर्गत वैसे मामलें को पूर्व से ही चिन्हित कर रखेंगे जिसका स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन हो सकें। इस तरह के मामलें में थाना प्रभारी अपने स्तर से पूर्व से ही दोनों पक्षों को नोटिस कर या अन्य माघ्यम से बुलाकर थाना दिवस के दिन संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थित में त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, जिससे पक्षकारों/आमजनों को अनावश्यक न्यायालीय प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़े।
4. प्राप्त शिकायतों के प्राथमिक जाँच कर यथासंभव स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान करते हुए निष्पादित किया जाएगा। जटिल मामलों में नियमानुसार संबंधित विभाग/न्यायालय को अग्रसारित करते हुए आमनजों को उचित सलाह/जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।
5. थाना दिवस के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों/आवेदनों को एक अलग पंजी (रजिस्टर) में क्रमवार अंकित किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन पर क्रम संख्या प्रदान कर उसकी रसीद आवेदक को उपलब्ध कारायी जायेगी।
6. प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा थाना दिवस की कार्यवाही का संक्षिप्त प्रतिवेदन तैयार कर उसी दिन अथवा अगले कार्य दिवस तक अनुमंडल कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।
7. प्रतिवेदन में प्राप्त आवेदनों की संख्या, निष्पादित मामलों की संख्या तथा लंबित मामलों का विवरण अंकित किया जायेगा।
8. उक्त थाना दिवस के आयोजन की जनकारी आम जनता तक पहुँचाने हेतु संबंधित थाना/अंचल अधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से पंचायत भवन एवं अन्य सरकारी भवन जहाँ आम-जनों का आना-जाना होता हैं के सूचना पट्ट में लगायेंगे तथा माईकिंग एवं अन्य के माघ्यमों से भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

29 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: 20 जनवरी तक वर्ग 8 तक की निजी व सरकारी विद्यालय की कक्षाएं नही होंगी संचालित:जिलाधिकारी

rktvnews

देवघर : वृक्षारोपण अभियान के तहत देवीपुर प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में “अंकीय भावना नाट्य” पर व्याख्यान सुना।

rktvnews

नायक कौन आईएएस कृष्णैया या सामंतवादी जातिवादी बाहुबली नेता आनंद मोहन??

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय,महाविद्यालय अथवा विभाग में तालाबंदी गैर कानूनी:प्रोक्टर डा कुमार कौशलेंद्र

rktvnews

Leave a Comment