मुख्यमंत्री ने 579 करोड़ रु० की 181 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)03 अप्रैल।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार पूर्वजों की विरासत को भव्य रूप से सजाने का कार्य कर रही है। पूर्वजों की थाती, परम्परा तथा विरासत को अक्षुण्ण बनाने वाले लोग ही, जीवन्त तथा अमर कहलाते हैं। पूर्वजों के आशीर्वाद से ही हममुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी तथा बासंतिक नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने जिस स्थान पर रात्रि विश्राम किया था, उस स्थान का भी सुन्दरीकरण किया जा रहा है। घाटों का निर्माण किया जा रहा है। यहां सुन्दरीकरण के अन्य कार्य भी किये जाएंगे। विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। यहां ऋषि श्रृंगी तथा माता शान्ता के मन्दिर के सुन्दरीकरण तथा संस्कृत विद्यालय के पुनरोद्धार के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने निषादराज की परम्परा को आगे बढ़ाने वाले केवट, निषाद तथा मल्लाह आदि को आधुनिक तथा सी०एन०जी० युक्त नौकाएं प्रदान करने हेतु योजना बनाने के लिए प्रयागराज प्रशासन को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना आवाश्यक है। उन्होंने माँ गंगा की अविरलता तथा निर्मलता हेतु प्रयागराजवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि माँ गंगा हमारी विरासत की प्रतीक हैं। इन्हें देव नदी की संज्ञा दी गई है। यह दिव्यता की प्रतिमूर्ति हैं। इनके आशीर्वाद के बिना हमारा कोई कार्य आगे नहीं बढ़ता। हमारी विरासत अत्यन्त समृद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले निषादराज की इस पौराणिक भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया था। विभिन्न शहरों में भी वक्फ के नाम पर कब्जे किये गये। जब प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा था, तो यह मनमाना बयान दिया जा रहा था कि वक्फ की भूमि पर यह आयोजन होने जा रहा है। इन बातों को दरकिनार करते हुए भव्य और दिव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार भू-माफियाओं तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके द्वारा वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाने तथा उसे वेलफेयर के कार्य के साथ जोड़ने के लिए वक्फ बोर्ड से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण विधेयक को लोकसभा में पारित किया गया है। आज वह राज्यसभा में भी पारित किया जाएगा। देश के प्रति निष्ठा होनी चाहिए। नियत साफ है तो, नियन्ता स्वयं ही मार्ग प्रशस्त कर देता है।
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप तथा जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत मत्स्य पालकों को करोड़ों रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गई है। मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गरीबों के मकान बन रहे हैं। दिव्यांगजन तथा निराश्रितों आदि को पेंशन की सुविधा प्राप्त हो रही है। दुनिया का कौन सा देश तथा भारत का कौन सा प्रदेश ऐसा था, जहां के लोगों ने महाकुम्भ-2025 में त्रिवेणी के पावन संगम में स्नान कर अपने जीवन को धन्य न किया हो। प्रयागराज को वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है। प्रयागराजवासियों को महाकुम्भ-2025 की सफलता का श्रेय तथा माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
प्रभु श्रीराम, माँ गंगा, द्वादश माधव, महर्षि भारद्वाज और निषादराज की असीम कृपा के कारण ही महाकुम्भ सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचा। प्रयागराज को एक नई पहचान प्राप्त हुई है। महाकुम्भ ने देश और दुनिया में सनातन धर्मावलम्बियों को नई पहचान दिलायी है। देश-दुनिया के सामने मिसाल प्रस्तुत की है कि इतना बड़ा आयोजन केवल सनातन धर्मावलम्बी व राम भक्त ही कर सकते हैं। इस कार्य के लिए राष्ट्र निष्ठा की आवश्यकता होती है। जिनके मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव नहीं है, वह इतना बड़ा आयोजन नहीं कर सकते हैं। प्रयागराज महाकुम्भ में जो भी आया वह यहां से अभिभूत हो कर गया। यहां 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आज आप देश-दुनिया में कहीं भी जाने पर अपना परिचय प्रयागराजवासी होने का देंगे, तो वहां के लोग आपको सिर-आँखों पर बिठाने का काम करेंगे। सम्मान और पहचान से बढ़कर कुछ नहीं होता। महाकुम्भ के माध्यम से प्रयागराज आज स्मार्ट सिटी से भी एक कदम आगे विकास की यात्रा तय कर रहा है। यह भव्य शहर के रूप में आप सभी के सामने है। आगन्तुक प्रयागराज की सुन्दरता को देखकर अभिभूत हो जाते हैं। वह सोचते हैं कि ऐसा ही उनका शहर भी होना चाहिए। प्रयागराज महाकुम्भ के माध्यम से श्री बड़े हनुमान जी मन्दिर, अक्षयवट, माँ सरस्वती, पातालपुरी, महर्षि भारद्वाज, नागवासुकी, द्वादश माधव आदि कॉरिडोर का निर्माण सम्पन्न हो चुका है। इन मणियों द्वारा प्रयागराज को नई पहचान प्राप्त हो रही है। महाकुम्भ में श्रद्धाभाव से दिन-रात मेहनत करते हुए यहां के नाविकों तथा गाइडों ने काफी धन अर्जित किया। जिसने जिस भाव से कार्य किया उसे माँ गंगा की कृपा से वह सब कुछ प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निषादराज के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए रामनवमी से पूर्व निषादराज की जयन्ती पर आज आपको 580 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात प्रदान की जा रही है। इसमें यहां के जनप्रतिनिधियों ने प्रयागराज की कनेक्टिविटी के लिए जो धनराशि स्वीकृत करायी है, उससे सम्बन्धित मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास भी सम्मिलित है। यहां मेडिकल कॉलेज के अपग्रेडेशन के कार्य का भी शिलान्यास हो रहा है। इसमें प्रयागराज के विकास से जुड़े हुए अन्य कार्य भी सम्मिलित हैं। आवश्यकता पड़ने पर डबल इंजन सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। विकास और विरासत के लिए धनराशि की कमी नहीं है। प्रयागराज अब इलाहाबाद से प्रयागराज हो चुका है। प्रयाग का तात्पर्य मिलन स्थल तथा प्रयागराज का तात्पर्य उस महामिलन स्थल से है, जहां माँ गंगा, माँ यमुना तथा माँ सरस्वती का मिलन होता है। यहां भगवान श्रीराम और निषादराज का मिलन भी हुआ था।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी तथा बासंतिक नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने जिस स्थान पर रात्रि विश्राम किया था, उस स्थान का भी सुन्दरीकरण किया जा रहा है। घाटों का निर्माण किया जा रहा है। यहां सुन्दरीकरण के अन्य कार्य भी किये जाएंगे। विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। यहां ऋषि श्रृंगी तथा माता शान्ता के मन्दिर के सुन्दरीकरण तथा संस्कृत विद्यालय के पुनरोद्धार के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने निषादराज की परम्परा को आगे बढ़ाने वाले केवट, निषाद तथा मल्लाह आदि को आधुनिक तथा सी०एन०जी० युक्त नौकाएं प्रदान करने हेतु योजना बनाने के लिए प्रयागराज प्रशासन को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समय के अनुरूप इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना आवाश्यक है। उन्होंने माँ गंगा की अविरलता तथा निर्मलता हेतु प्रयागरा जवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि माँ गंगा हमारी विरासत की प्रतीक हैं। इन्हें देव नदी की संज्ञा दी गई है। यह दिव्यता की प्रतिमूर्ति हैं। इनके आशीर्वाद के बिना हमारा कोई कार्य आगे नहीं बढ़ता। हमारी विरासत अत्यन्त समृद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले निषादराज की इस पौराणिक भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया था। विभिन्न शहरों में भी वक्फ के नाम पर कब्जे किये गये। जब प्रयागराज महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा था, तो यह मनमाना बयान दिया जा रहा था कि वक्फ की भूमि पर यह आयोजन होने जा रहा है। इन बातों को दरकिनार करते हुए भव्य और दिव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार भू-माफियाओं तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके द्वारा वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाने तथा उसे वेलफेयर के कार्य के साथ जोड़ने के लिए वक्फ बोर्ड से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण विधेयक को लोकसभा में पारित किया गया है। आज वह राज्यसभा में भी पारित किया जाएगा। देश के प्रति निष्ठा होनी चाहिए। नियत साफ है तो, नियन्ता स्वयं ही मार्ग प्रशस्त कर देता है।
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप तथा जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

