RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने 30 मई को उपराष्ट्रपति के नैनीताल और उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण को ले सुरक्षा व्यवस्था हेतु वरीय अधिकारियों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)29 मई।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 30 मई को उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के सम्बन्ध में बैठक कर एयरपोर्ट/हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा आदि की पुख्ता व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के निर्देश दिए। सीएस ने आयुक्त कुमाऊं मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर को उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम पर उप राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचार व्यवस्था के सम्बन्ध में बीएसएनएल द्वारा एयरपोर्ट/हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल में मानकों के अनुसार हॉट लाइन, वाई-फाई कनेक्शन की व्यवस्था, एनआइसी के साथ समन्वय, सड़क मार्ग की आवश्यक मरम्मत आदि व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति आदि के भी निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारी तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

महेंद्रगढ़:समाधान शिविर में आईं 180 शिकायतें।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया सकड्डी पंचायत में स्थापित मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:400 स्कूली छात्र/छात्राओं के बीच साइकिल व लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, योजनाओं का स्वीकृति पत्र का हुआ वितरण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, जिले में 14-15 वर्ष की बच्चियों को लगेगा HPV टीका।

rktvnews

Leave a Comment