RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल से स्टेट हाउस में मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष तथा घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच साझा इतिहास तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में दूसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखूल और उनकी पत्नी वृंदा गोखूल को ओसीआई कार्ड सौंपे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सहयोग से स्थापित स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा के लाभों को आगे बढ़ाने में मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।
राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने इसके बाद प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।

Related posts

गोपालगंज:दिपावली पूजा के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ का को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डोरंडा दरगाह कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

सारण:नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लायें सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी: आयुक्त

rktvnews

गोपालगंज:जन- समुदाय की भागीदारी से फाइलेरिया उन्मूलन की राह होगी आसान, 27.43 लाख आबादी को खिलायी जायेगी बचाव की दवा:सिविल सर्जन

rktvnews

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बक्सर जिला में विभागीय योजनाओं का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment