RK TV News
खबरें
Breaking News

महेंद्रगढ़:समाधान शिविर में आईं 180 शिकायतें।

जलभराव की शिकायत पर डीएसपी व एसडीएम को तुरंत भेजा मौके पर।

RKTV NEWS/महेंद्रगढ़(हरियाणा )05 जुलाई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिवरों में आमजन की शिकायतों पर गंभीरता से लेकर एक्शन लिया जा रहा है। हर रोज विभागों से एटीआर ली जा रही है जिसके आधार पर जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। डीसी आज लघु सचिवालय में समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुन रही थी। आज सभी उपमंडलों में कुल 180 शिकायतें आईं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
समाधान शिविर में मोढावाला मंदिर के नजदीक जलभराव की शिकायत पर डीसी ने डीएमसी महावीर प्रसाद व एसडीएम डा जितेंद्र सिंह को तुरंत मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य एक ही जगह लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। सभी विभागों के अधिकारी हर रोज उपमंडल स्तर पर सुबह 9 से 11 बजे तक शिकायतें सुनते हैं।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुलिस से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
वहीं अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में डीसी कोर्ट में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए।
इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जे पी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

वैशाख बुद्ध पूर्णिमा “2568वीं पवित्र बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव।

rktvnews

कोहबर से आगे : भोजपुरी दृश्य-संस्कृति

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर तीसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम 8 से 19 जनवरी, 2024 तक नई दिल्ली के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

rktvnews

भोजपुर: सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment