RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: मतदान करने के लिए विद्यालय के बच्चों ने अपने माता पिता को लिखा अपील पत्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई।दिलीप नारायण +2 उच्च विद्यालय कहथू मसूढी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विद्यालय के बच्चों ने अपने माता-पिता को मतदान हेतु अपील पत्र लिखा जिसमें बच्चों ने अपील की 1 जून को आप मतदान करने जरूर जाएं। भोजपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जिसमें सभी प्रधानाध्यापक को अपील किया गया था कि सभी बच्चे अपने माता-पिता को एक पत्र लिखेंगे और घर से उस पत्र के साथ एक सेल्फी लेकर प्रधानाध्यापक को भेजेंगे और तीन सबसे अच्छी सेल्फी और प्रयास को विद्यालय द्वारा और ब्लॉक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विद्यालय में प्रोग्राम कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक पहल किया जा रहे हैं उसमें यह बच्चे अपील पत्र के माध्यम से अपने माता-पिता से एक निवेदन करेंगे कि आप 1 जून को वोट करने जरूर से जरूर जाए।इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन कामिनी, बुसरा शमीमा, मधु गुप्ता, अंजली कुमारी, विनीता कुमारी, नमिता कुमारी, यशस्वी गुप्ता इत्यादि शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Related posts

वर्ष 2023 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2024 को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया द्वारा किया गया एडवाइजरी जारी।

rktvnews

पटना:साहित्य की महान आकांक्षा की पूर्ति है उपन्यास ‘सम्मान-पथ’: डॉ सुलभ

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री ने ली विभागों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025’’ सम्पन्न।

rktvnews

सराहनीय!पुलिस की तत्परता से युवकों की बची जान, ज़ख्मियों के परिजनों को शाहपुर बुलाया।

rktvnews

अनापत्ति प्रमाण पत्र के नवीकरण हेतु अविलंब निर्धारित शुल्क जमा कराना सुनिश्चित करें सेल्स मैनेजर :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment