RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने लद्दाख क्षेत्र में माउंट कांग यात्से-II की चढ़ाई के लिए लड़कों और लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 मई।माउंट कांग यात्से-II चोटी पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लड़कों और लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान को 28 मई, 2024 को नई दिल्ली से राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चोटी लद्दाख क्षेत्र में 6,250 मीटर/20,505 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और वर्ष 1970 के बाद से यह एनसीसी कैडेट्स का 87वां पर्वतारोहण अभियान है।
टीम में विभिन्न एनसीसी निदेशालयों के पांच अधिकारी, 17 स्थायी प्रशिक्षक और 24 कैडेट (12 लड़के एवं 12 लड़कियां) शामिल हैं। यह टीम जून 2024 के अंत तक माउंट कांग यात्से-II पर चढ़ाई करने का प्रयास करेगी।
राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक ने टीम की सफलता की कामना की और युवाओं के विकास में राष्ट्रीय कैडेट कोर की महत्वपूर्ण भूमिका तथा कैडेटों को विविध साहसिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रदान किए गए अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने कैडेटों को इस अभियान के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों का धैर्य, साहस, कार्य कुशलता व अदम्य भावना के साथ सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्रीश्योर फंड और कृषि निवेश पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: 3 वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद, सोढ़ी गांव में परिजनों संग मांगलिक आयोजन में हुआ था शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी।

rktvnews

कोयल हुई मौन…! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

सीबीडीटी ने आयकर विभाग की संशोधित राष्ट्रीय वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in लांच की।

rktvnews

Leave a Comment