आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)16 अगस्त।मंगलवार 15 अगस्त 77 वें स्वतंत्रता दिवस को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे मनाया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने 11 बजे दिन को राष्ट्रीय झंडे का झंडातोलन किया और राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
उक्त अवसर पर मिठाईयां और जलेबी खिलाकर खुशी मनायी गई।
उक्त अवसर पर पूर्व सांसद मीना सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ,जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल,बूथ पदाधिकारीगण सहित सैकड़ो नेता और कार्यकताओ ने झंडातोलन मे भाग लिया।
