RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ग्रहण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके) से सम्मानित किया। यह प्रथम अवसर है जब किसी भारतीय राजनेता को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और मॉरीशस के बीच विशेष मैत्री तथा भारत के 1.4 अरब लोगों और मॉरीशस में रहने वाले उनके 1.3 मिलियन भाइयों-बहनों को समर्पित किया।
राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय दिवस समारोह के अवसर पर भारतीय नौसेना का एक पोत भी मॉरीशस बंदरगाह पहुंचा।

Related posts

राजस्थान:पूर्व विधान सभा अध्‍यक्ष स्‍व. भाभडा की जयंती पर विधानसभा में दी गई पुष्‍पांजलि।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 600 पेंशनधारी अक्टूबर माह के पेंशन से वंचित : प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

मोतिहारी:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

rktvnews

आरा राँची एक्सप्रेस के पीरो मे ठहराव पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सरदार पटेल के अधूरे काम को पूरा किया।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन प्रतिदिन बेहतर व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment