RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विनम्रता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मनाया गया मासिक धर्म स्वछता दिवस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई। मंगलवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विनम्रता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया । जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच महिलाओं और लड़कियों के मासिक धर्म से संबंधित स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता पर परिचर्चा की गई । इस वर्ष मासिक धर्म स्वच्छता धर्म की थीम “टुगेदर फॉर ए पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड” है। हर साल पूरे देश में 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है ।
डॉ श्वेता सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मासिक धर्म से संबंधित जानकारी दी गई एवं छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का जवाब दिया गया । साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी दुर्भाग्य से, सामाजिक वर्जनाओं और उचित मासिक धर्म स्वच्छता ज्ञान तक पहुंच की कमी के कारण, भारत में कई मासिक धर्मियों को अपने मासिक धर्म चक्र के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम मानसिक और शारिरिक दोनों होता है। इस कार्यक्रम में कुछ छात्राओं ने भी अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा किया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर साधना रावत, राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ चिंटू, डॉ लक्ष्मी, विश्वविद्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर अंकित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे नुक्कड़ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

हरियाणा:मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।

rktvnews

गिरीडीह:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन,बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का दिया गया संदेश।

rktvnews

मोतिहारी:चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को दी गई अनुग्रह अनुदान की राशि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 मई को कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment