RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली;किसान समृद्धि और रोजगार विस्तार पर डीएम वर्षा सिंह की पहल: सात निश्चय–3 व समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार के तहत चीनी मिल स्थापना हेतु समिति गठित।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)07 फरवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह की पहल पर जिले में गन्ना किसानों को उनकी उपज का सुनिश्चित एवं स्थायी बाजार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह पहल राज्य सरकार के सात निश्चय–3 एवं समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार कार्यक्रमों के उद्देश्यों के अनुरूप कृषि-आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
इसी क्रम में नई चीनी मिलों की स्थापना एवं बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ,वैशाली , वर्षा सिंह के निर्देशानुसार गठित समिति की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, वैशाली करेंगे। समिति में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, वैशाली तथा अंचल अधिकारी, गोरौल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
समिति द्वारा चीनी मिल स्थापना के लिए लगभग 100 एकड़ भूमि की उपलब्धता, 30–40 हजार एकड़ क्षेत्र में गन्ना खेती की संभावनाओं, सिंचाई सुविधाओं की स्थिति तथा पुरानी या बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनः उपयोग जैसे बिंदुओं पर विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इस पहल से गन्ना किसानों को न्यायसंगत मूल्य, समय पर भुगतान तथा परिवहन लागत में कमी का लाभ मिलने की संभावना है।
वहीं चीनी मिल की स्थापना से मिल संचालन, परिवहन, भंडारण, पैकेजिंग एवं सहायक उद्योगों के माध्यम से हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार मिलेगा और पलायन पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिया है कि सात निश्चय–3 एवं समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार के लक्ष्यों के अनुरूप किसानों के हित और रोजगार सृजन को केंद्र में रखते हुए समयबद्ध, व्यवहारिक एवं तथ्यपरक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए, ताकि शीघ्र निर्णय लेकर कार्यान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

Related posts

गोपालगंज: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:बाबा मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर VIP / VVIP / OUT OF TURN दर्शन पर पुर्णतः रोक।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसेलिंग का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएँ।

rktvnews

मोदी जी, अगर देश का सम्मान बचा नहीं सकते, तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?

rktvnews

गढवा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment