RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)21 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जन सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जनपद में 1272 जन सेवा केंद्र संचालित हैं ग्राम पंचायत द्वारा भी जन सेवा केंद्र संचालित किए गए हैं जिन पर 217 पंचायत सहायक कार्यरत हैं जिसके क्रम में जन सेवा केन्द्रो के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, कुटुम्ब रजिस्टर की नकल एवं राशन कार्ड आदि सुविधाएं लेने के लिए आम जनमानत जन सेवा केंद्र के माध्यम से संबंधित दस्तावेज बनवाने के लिए जाता है जिसे यह सभी मूलभूत सुविधाएं निर्धारित शुल्क में उपलब्ध कराई जाती हैं। जिसके क्रम में कुछ जन सेवा केन्द्रो द्वारा पिछले एक वर्ष में 01से 100 की ट्रांजैक्शन ई डिस्टिक पोर्टल पर की है उन में श्री सहज कंपनी के 240 ,व सीएससी वाई-फाई चौपाल के 223 केन्द्र है एवं जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है और ई डिस्टिक पर कम ट्रांजैक्शन करने पर ऐसे जन सेवा केन्द्रों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जन सेवा केंद्र के बाहर वाल पेंटिंग से जो जन सेवा केंद्र पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उसकी रेट लिस्ट अवश्य लगी हो रेट लिस्ट पर एडीएम 9454417633 व संबंधित एसडीएम बागपत 9454416713 ,बड़ौत एसडीम 9454416714, खेकड़ा एसडीम 9454416715 का भी मोबाइल नंबर अवश्य लिखा हो , जन सेवा केंद्र संचालक आम जनमानस से किसी तरह की ओवर रेट लेता है तो संबंधित अधिकारी को तत्काल उक्त नंबर पर फोन करें ,जो जन सेवा केंद्र रेट लिस्ट नहीं लगाएंगे उनकी ईआईडी बंद कर दी जाएगी और उन पर वैधानिक कार्यवाही करने के जिला अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो व्यक्ति जन सेवा केंद्र पर सेवा ले रहा है फीस जमा करते समय अपनी फीस रशीद जन सेवा केंद्र संचालक से अवश्य लें जो नहीं देता है उसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें जिलाधिकारी ने कहा समस्त जन सेवा केंद्र जनपद में नियमानुसार संचालित रहे पंचायत सहायक सक्रिय होकर कार्य करें किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए जन सुविधा केंद्र पर अधिक मूल्य में कार्य करना अवैध वसूली भ्रष्टाचार संबंधित अगर सूचना मिलती है तो संबंधित जन सुविधा केंद्र संचालक पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी बागपत अविनाश त्रिपाठी, खेकड़ा एसडीएम ज्योति शर्मा ,बड़ौत एसडीएम अमरचंद वर्मा, खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा ,भंवर सिंह, ई-डिस्टिक मैनेजर नन्दकिशोर, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव सहित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एमएसएमई प्रदर्शन कार्यक्रम (रैंप) को बढ़ाने और उसमें तेजी लाने पर जोर देने के साथ राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्कोर समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: बिना टिकट यात्रा कर रहे युवकों ने टीटी और कोच अटेंडेंट के साथ की मारपीट।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक ।

rktvnews

पटना:मंत्री जिवेश कुमार ने किया पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के प्राथमिक कॉरिडोर का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment