RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

एमएसएमई प्रदर्शन कार्यक्रम (रैंप) को बढ़ाने और उसमें तेजी लाने पर जोर देने के साथ राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई

RKTV NEWS/नई दिल्ली,11 मई।भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने 10 मई 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की पहली बैठक आयोजित की। राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की स्थापना एक प्रशासनिक और कार्यात्मक निकाय के रूप में रैंप (आरएएमपी) कार्यक्रम सहित एमएसएमई क्षेत्र में अनिवार्य सुधारों पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के बीच आपसी समन्वय, केंद्र और राज्यों के बीच आपसी तालमेल तथा सलाह एवं निगरानी का कार्य करने के लिए की गई है।
यह कार्यक्रम केंद्र की योजना “एमएसएमई के प्रदर्शन को बढ़ाना और तेजी लाना” के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा जून 2022 में लॉन्च किया गया था। रैंप कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार और ऋण तक पहुंच में सुधार करना, संस्थानों और शासन को मजबूत करना, केंद्र और राज्य, केंद्र-राज्य लिंकेज और साझेदारी में सुधार, विलंबित भुगतान के मुद्दों को संबोधित करना तथा एमएसएमई को समृद्ध बनाना है।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री नारायण राणे ने की। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, मंत्री ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से एमएसएमई क्षेत्र के प्रचार और विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया ताकि उनके प्रयासों से इस क्षेत्र में आय और रोजगार में वृद्धि हो सके और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान मिल सके।

एमएसएमई राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भी राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई। उन्होंने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में एमएसएमई का समर्थन करने की आवश्यकता को दोहराया और केंद्र तथा राज्य स्तर की पहलों के बीच तालमेल विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस संदर्भ में, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा इसे केंद्र और राज्यों के प्रयासों के आपसी तालमेल का नेतृत्व करना चाहिए।

बैठक में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सचिवों और 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। एमएसएमई सचिव श्री बी.बी. स्वैन ने परिषद को संबोधित करते हुए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों से परियोजना में सक्रिय रूप से भाग लेने और एमएसएमई विकास के राष्ट्रीय एमएसएमई एजेंडे का हिस्सा बनने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया तथा प्रोत्साहित किया।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने परियोजना के बारे में उत्साह दिखाया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिलाओं के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया: दुर्गा राज

rktvnews

संसद ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।

rktvnews

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा मतदान के लिए मतदाताओं को कर रहे जागरुक।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित किए जा रहे 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

देवघर:राज्य स्थापना दिवस व धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर मंत्री हफीजूल हसन ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! गुरु के उचित मार्गदर्शन से मिली सफलता:अवर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी

rktvnews

Leave a Comment