पूर्वी चंपारण/बिहार 06 दिसंबर।प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का आयोजन पिपराकोठी प्रखंड के पण्डितपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधु छपरा में महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेफ द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत किया गया।
बाल दरबार में किशोर- किशोरी समूह तथा विद्यालय के बच्चों का कार्यक्रम में भागीदारी रही। इस अवसर पर बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने पर चर्चा की गई।
बाल दरबार में बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज , स्लोगन लेखन, पर्यावरण संरक्षण ,जलवायु परिवर्तन से संबंधित पेंटिंग बनाई गई तथा उपरोक्त बिंदुओं पर बच्चों ने भाषण भी दिया। बाल दरबार में बच्चों ने अपने, अपने विद्यालय और पंचायत के विकास के लिए एक सुझाव पत्र भी तैयार किए।

previous post
