RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मंत्री जिवेश कुमार ने किया पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के प्राथमिक कॉरिडोर का निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)31 मई।नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के मंत्री जिवेश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक कॉरिडोर के अंतर्गत डिपो स्थल एवं आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया।
इस अवसर पर वर्षा सिंह, अपर, सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग-सह-अपर प्रबंध निदेशक, पी.एम.आर.सी.एल के साथ-साथ पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) तथा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों की गति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों, अभियंताओं एवं निर्माण से जुड़े समस्त कार्मिकों के समर्पण और टीम भावना की सराहना की।
मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि “पटना मेट्रो परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, यह पटना की जनता का सपना है। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि लोगों को एक आधुनिक, तीव्र एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो सके। मैं पटना के नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह मेट्रो सेवा आपके जीवन को सुगम और सुलभ बनाएगी। आपकी सहयोग भावना और धैर्य ही हमारी प्रेरणा है। पटना मेट्रो परियोजना राज्य सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है, जो शहर की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से तेजी से आगे बढ़ रही है। ज्ञात हो कि पटना मेट्रो की प्राथमिक कॉरिडोर का कार्य अंतिम चरण में है और इसका उद्घाटन आगामी 15 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब राजधानी पटना को एक अत्याधुनिक मेट्रो सेवा मिलेगी।”

Related posts

गिरीडीह: विकास योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:भगवान की आराधना से सब पाया जा सकता है : मधुसूधन जी महाराज

rktvnews

सुविधा संपन्न लाइब्रेरी संचालन को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

महाकवि रामचंद्र जायसवाल और परमानंद पांडेय की जयंती पर दी गयी काव्यांजलि, डा राजवर्द्धन आज़ाद का हुआ अभिनन्दन, कवि अर्जुन प्रसाद सिंह को मिला स्मृति-सम्मान !

rktvnews

देश के सभी जिलों में सुसज्जित प्रेक्षागृह का निर्माण कराये सरकार तभी होगा कला का विकास -रविंद्र भारती

rktvnews

Leave a Comment