RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हमार बहिन राउर लालू के किडनी दिहली’ : तेजस्वी यादव

छपरा/सारण (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 17 मई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सारण संसदीय क्षेत्र के अमनौर में चुनावी सभा की. उन्होंने अपनी बहन और राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के पक्ष में वोट करने की अपील की.
इस दौरान उन्होंने भावुक कर देने वाला भाषण दिया. जब तेजस्वी यादव भोजपुरी में बोलने लगे तो लोग जोश से भर गये. जमकर नारेबाजी होने लगी. जनसभा को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की आज कल लोग धन के चक्कर मे भाई-बहन बाबू-माई के नइखे पूछत. हमार बहिन त हमार पिता जी के राउर लालू जी के किडनी दे कर जीवन दान दिहली. येही लेखा जब सांसद बनिहे त यही रहके रउवा लोगन के सेवा करीहे. तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद के अंदाज में भोजपुरी में बोल रहे थे.
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि कमर के हड्डी में चोट आ गइल बा, येही से बैठ के बोल रहे हैं. डॉक्टर आराम फरमाने की बात कहे थे लेकिन हम संकल्पित हैं जबतक मोदी के बेड रेस्ट ना करा देम्म तबतक ना बैठम. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खुद भ्रष्टाचारी है. ईडी सीडी सीबीआई लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है. सबको डरा रहे हैं. लालू जी ना डरे हैं न झुके हैं। हम लालू के न बेटा हई, हम कैसे डर जाइम. हमनी के भगवाने के जन्म जेल में भइल रहे।

Related posts

बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बड़हरा विधानसभा के मंडल अध्यक्षो और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकताओं संग की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री से भेंट की।

rktvnews

पूर्वावलोकन: अग्निवीरों के पांचवे बैच की आईएनएस चिल्का से पासिंग आउट परेड।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

इंदौर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment