RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:गोपीकांदर संकुल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)07 मार्च।गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत गोपीकांदर संकुल में आज जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक सामाजिक विकास (DMSD) सारथी कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) जेएसएलपीएस निरंजन कुमार तिवारी, प्रदान संस्था से सुलाग्न दत्ता सहित जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियाँ एवं संकुल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों ने दीदियों को जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के अधिकारों की जानकारी, मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। यहां महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी, आवश्यक परामर्श और विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दीदियों से अपील की कि वे इस केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने के लिए प्रेरित करें।
थाना प्रभारी मनोज सोरेन ने कहा कि समाज के संतुलित विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में जेंडर रिसोर्स सेंटर से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
प्रदान संस्था से सुलाग्न दत्ता ने बताया कि जेंडर रिसोर्स सेंटर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।
जिला प्रबंधक सामाजिक विकास (DMSD) सारथी कुमारी ने महिलाओं को जेंडर आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा एवं अन्य सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यह केंद्र महिलाओं के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का एक सुरक्षित मंच होगा।
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) जेएसएलपीएस निरंजन कुमार तिवारी ने दीदियों को जेएसएलपीएस के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में तीनों संकुलों से सीसी, आईपीआरपी, बीएपी सहित बड़ी संख्या में दीदियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी दीदियों ने जेंडर समानता एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए सहायता, परामर्श एवं मार्गदर्शन का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गयाना के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की।

rktvnews

भोपाल:मातृभाषा से जुड़कर ही युवा गढ़ेंगे सशक्त भारत : विश्वास सारंग

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

rktvnews

दरभंगा:जीविका अधिकार केंद्र के को-ऑर्डिनेटर और नोडल कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए वरदान बनी श्री रामनवमी समिति ट्रस्ट की पनशाला सेवा।

rktvnews

उज्जैन:तहसील कार्यालय उज्जैन उत्तर का कलेक्टर नीरज सिंह ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment