RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- विभिन्नता में एकता का मिल रहा संदेश, सोनिया शर्मा, भावना शर्मा और सांवरमल ने जीती ईनाम राशि।

जयपुर/राजस्थान 21 जुलाई। प्रदेश में जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट के आयोजन से सभी महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन सोशल मीडिया पर रचनात्मक वीडियो के माध्यम से पहुंचा रहे हैं। राज्य सरकार की इस पहल से विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रदेशवासी जागरूक हो रहे हैं।
मंगलवार 18 जुलाई को जारी हुए परिणाम में निवाई, टोंक की 23 वर्षीय सोनिया शर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। उन्होंने राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बनाया।
दूसरे स्थान पर बांदीकुई दौसा की 28 वर्षीय भावना शर्मा रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार बीदासर, चुरू के 20 वर्षीय सांवरमल ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जानकारी देते हुए वीडियो बनाया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।
सभी प्रतिभागियों ने दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ अपना वीडियो पोस्ट किया था।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों को जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रायपुर : स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखा, सदन ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने टूल एवं स्टडी कीट का किया वितरण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment