RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: दीपंकर भट्टाचार्य 18 को अगिआंव में,अजीमाबाद से चरपोखरी तक करेंगे जनसंवाद यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 मई।भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य कल 18 मई अगिआंव पहुंचेंगे।
वे अगिआंव (सुरक्षित) में हो रहे विधान सभा उपचुनाव के इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी शिवपकाश रंजन के साथ ही आरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के लिए चुनाव प्रचार करते हुए अजीमाबाद से चरपोखरी तक जनसंवाद यात्रा करेंगे।
लगभग 50 किलोमीटर लंबी जनसंवाद यात्रा के दौरान वे अजीमबद, नारायणपुर, पवना, गड़हनी और चरपोखरी में आयोजित सभाओं को भी जम्बोधित करेंगे।
भाकपा(माले) के राज्य सचिव कुणाल, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह और अगिआंव के प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन के साथ ही क्षेत्र में मौजूद दिल्ली के राज्य सचिव रवि राय, केंद्रीय कमेटी सदस्य नवीन कुमार व श्वेता राज और अगिआंव,गड़हनी व चरपोखरी प्रखंडों के सचिव समेत अन्य माले नेता, राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता व पंचयत प्रतिनिधि जिले में उनका स्वागत करने को मौजूद रहेंगे।
का. दीपंकर भट्टाचार्य की यह जनसंवाद यात्रा सुबह 10 बजे अजीमाबाद से शुरू होकर 12 बजे नारायणपुर ( भाया करवासिन), 1 बजे पवना , 3 बजे गड़हनी और शाम 4 बजे : चरपोखरी पहुंचेगी।
भाकपा(माले) जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने बताया कि जनसंवाद यात्रा में मजदूर-किसानों, छात्र-नौजवानों और महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी होगी।

Related posts

दुमका: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में विभिन्न प्रखंडों में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर।

rktvnews

एनडब्ल्यूडीए सोसायटी की 38वीं वार्षिक आम बैठक और नदियों को जोड़ने के लिए विशेष समिति (एससीआईएलआर) की 22वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ब्रह्मचर्य का अर्थ केवल इंद्रिय संयम ही नहीं : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

पटना:बाबूलाल मधुकर के निधन से मगही साहित्य के एक देदीप्यमान नक्षत्र का अवसान : डा अनिल सुलभ

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन की नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:राज्य सरकार के मंत्री केदार गुप्ता को भोजपुर का प्रभारी मंत्री सह कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति भोजपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्याप्त।

rktvnews

Leave a Comment