RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 मई।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल को एक कुशल प्रशासक और महिला सशक्तिकरण की दृढ़ समर्थक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, “उनके स्वभाव में निहित दृढ़ता और सादगी के मेल ने लोगों के बीच सदैव प्रशंसा अर्जित की।”
उपराष्ट्रपति ने डॉ. कमला बेनीवाल के साथ विगत पांच दशकों से अधिक समय की मित्रता को याद करते हुए उनके निधन को एक व्यक्तिगत क्षति माना है और डॉ. कमला बेनीवाल के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:पीजी जन्तु विज्ञान विभाग में लार्वल फ़ार्म आफ इनवर्टेब्रेट्स पर हुआ सेमिनार।

rktvnews

राम जन्म कथा

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना : 28 मार्च को सहाय सदन मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होगा भव्य अभिनंदन।

rktvnews

नवादा : डीएम की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में विभिन्न योजनाओं की ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment