RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 मई।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की महासचिव का. मीना तिवारी ने आज बिहिया प्रखंड के रूद्रनगर, तियर, कमरियांव और समरदह गांवों में महिलाओं की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चार चरणों के चुनाव के संकेत हैं कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इंडिया गठबंधन पर महिलाओं का मंगलसूत्र छिनने का झूठा प्रचार चलाने की हताश कोशिश कर रही थी जबकि उसने देश की महिलाओं के सारे हक-अधिकार छीन लिए हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार के रहते कठुआ, हाथरस, मणिपुर और बीएचयू में बलात्कार और यौन हिंसा की दर्जनो लोमहर्षक घटनाएं हुईं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के महिलाओं को लखपतियां दीदी बनाने के झूठे वादों के खिलाफ महिलाओं में भारी नाराजगी है और वे रसोई गैस और खाने के सामानों महंगा होन से परेशान हैं।
बैठक में शामिल महिलाओं ने गरीबों के नेता इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को जिताने का संकल्प लिया। इन बैठकों मे जसम की संस्कृतिकर्मी समता राय भी उनके साथ मौजूद रहीं।

