RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण हेतू अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 सितम्बर। सांगठनिक विकास एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग हेतु पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिये जाने के उद्देश्य से पुलिस बल की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति दी गई है।
गृह विभाग, बिहार, पटना के ज्ञापांक 1509 दिनांक 1/2/2023 द्वारा ERSS के फेज 1 के लिए 7808 तथा ज्ञापांक 1664 दिनांक 3/2/2023 द्वारा सीधी नियुक्ति के कुल 48447 पद एवं ERSS फेसबुक के लिए 19228 पद पर अर्थात कुल 75543 पदों का सृजन किया गया है। इन नये सृजित पदों सहित वर्तमान में बिहार पुलिस में पुलिस कर्मियों का कुल स्वीकृत बल 2,27,817 है।
वर्तमान में बिहार पुलिस में पूर्व से स्वीकृत प्रशिक्षण केंद्रों में बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, नालंदा, सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, नाथनगर, भागलपुर, सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, सिमुलतल्ला, जमुई और सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव, बक्सर शामिल हैं।
नवसृजित पदों के आलोक में आगामी वर्षों में होने वाली नियुक्ति के परिपेक्ष्य में उपलब्ध संसाधनों एवं प्रशिक्षण की अतिरिक्त क्षमता विकसित किए जाने के दृष्टिकोण से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 22 संस्थाओं को अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने की स्वीकृति दी गई है। जिनमे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 1, पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 2, डिहरी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 3, बोधगया, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 4, डुमराॅव, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5, पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 6, मुजफ्फरपुर, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 7, कटिहार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 8, बेगूसराय, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9, जमालपुर, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10, कैंप सिमुलतल्ला, जमुई, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11, कैंप सिमुलतल्ला जमुई, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12, भीमनगर, सुपौल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13, दरभंगा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 14, पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 15, भीम नगर, सुपौल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16, पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 17, बोधगया,बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 18, डुमराॅव, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 19, बेगूसराय, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) सासाराम, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस, बगहा, आश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस आरा शामिल हैं।
इन अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्रों में बुनियादी प्रशिक्षण (Basic Training),पुनश्चर्या प्रशिक्षण (Refresher Training), प्रोन्नति चर्या प्रशिक्षण (प्रमोशनल ट्रेनिंग), सेवाकालीन प्रशिक्षण तथा अन्य विशिष्ट प्रशिक्षण यथा दंगा विरोधी यातायात साइबर फोर्स फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन इत्यादि को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
लगभग 25 हजार नव नियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण का आकलन कर व्यवस्था की जा रही है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में वर्तमान में 13200 प्रशिक्षण क्षमता है। अतिरिक्त 11800 नए प्रशिक्षुओं को इन प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षित करने हेतु स्थल प्रस्तावित है।
इन नए 22 अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्रों में BPR&D के मापदंड के अनुरूप नए भवन, Training Classroom, Outdoor Training, Barrack, परेड ग्राउंड, खेलकूद के मैदान, फायरिंग रेंज, Kitchen, Canteen, Dining Hall इत्यादि का विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया है।
इन प्रशिक्षण केंद्रों में अनुदेशकों की प्रतिनियुक्ति या पदस्थापन हेतू एक कमिटी का गठन किया जाएगा। कमिटी के द्वारा बिहार पुलिस से ही योग्य अनुदेशकों को चयनित किया जाएगा। चयनित अनुदेशकों को उच्च स्तरीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थानों में भेज कर उन्नत प्रशिक्षण कराकर अच्छे अनुदेशक तैयार किए जाएंगे।

Related posts

महेंद्रगढ़:जिला के नए कलेक्टर रेट पर 25 तक कर सकते हैं दावे व आपत्तियां!डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

भोजपुर: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:आरके सिंह पहुंचे हत्याकांडो के पीड़ित परिवारों के बीच, दी सांत्वना।

rktvnews

मोतीहारी:14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कुलसचिव के लिखित आश्वासन पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी समाप्त।

rktvnews

आरा के महिला कालेज में तंबाकू निषेध पर जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम!तंबाकू का सेवन तमाम बुराइयों का जड़ है: आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment